Rajat Sharma

कांग्रेस ने ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ का नारा क्यों लगाया?

WhatsApp Image 2025-04-29 at 3.16.47 PM (1)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद में राहुल गांधी, कांग्रेस और कांग्रेस के साथियों को करारे जवाब दिए. मोदी ने कहा कि चोरी कांग्रेस का पुश्तैनी धंधा है, जिस परिवार ने एक गुजराती का टाइटल चुरा लिया हो, जो सिखों को गद्दार कहता हो, जो मोदी की कब्र खोदने में ताकत लगा रहा है, उससे देशवासी कोई उम्मीद नहीं रखते.
मोदी ने कहा, कब्र खोदना सिर्फ नारा नहीं हैं, ये मोदी के बारे में कांग्रेस के दिल में भरी नफरत है.
अपने डेढ घंटे के भाषण में मोदी ने अपनी सोच और कांग्रस की सोच में अंतर बताया. कहा, कैसे कांग्रेस के जमाने में काम होता था और अब कैसे योजनाओं को लागू किया जाता है, कांग्रेस के जमाने में दुनिया भारत के बारे में क्या सोचती थी और अब भारत के प्रति दुनिया के बड़े देशों का नजरिया क्या है.
मोदी ने कहा, देश बदल रहा है, आगे बढ़ रहा है, ये कांग्रेस को अच्छा नहीं लगता, इसीलिए मोदी की कब्र खोदने की बातें की जा रही हैं, लेकिन मोदी रुकने वाला, थकने वाला नहीं है, जिसके साथ 140 करोड़ देशवासियों का आशीर्वाद हो, उसकी कब्र खोदने वालों की उम्मीद कभी पूरी नहीं होगी.
मोदी ने कहा, जिन लोगों ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा नहीं होने दी, उन्होने राष्ट्रपति का अपमान किया, ऐसे लोगों को संविधान की बात करने का कोई हक़ नहीं है.
मोदी ने कहा कि जो लोग गाली देते हैं, देते रहें, वह अपने मिशन में लगे रहेंगे, मिशन है विकसित भारत 2047, ये संकल्प पूरा होकर रहेगा.
मोदी ने कहा, दुनिया को भारत की ताकत दिखाई दे रही है, पहले भारत को समस्या के तौर पर देखा जाता था, अब भारत दुनिया की समस्याओं के समाधान दे रहा है.
मोदी ने कहा कि कांग्रेस को ये सहन नहीं हो रहा है कि जो समस्याएं कांग्रेस ने साठ सालों में पाल-पोस कर बड़ी की थी, मोदी एक-एक करके उनका समाधान क्यों कर रहा है, इसलिए कांग्रेस के नेता अब मोदी की कब्र खोदने की दुआ कर रहे हैं.
मोदी ने कहा, एक वक्त था जब देश में बार-बार खबरें आती थीं, सेना के पास गोला बारूद, जैकट नहीं है, बर्फ में जूते नहीं थे, हमने देश के जवानों के लिए खजाने खोल दिए, इसलिए वो चाहते हैं कि कब्रे खुदेगी मोदी की.
मोदी ने कहा इस तरह के नारों से उनका कुछ नहीं बिगड़ेगा, .क्योंकि करोड़ों माताओं-बहनों का रक्षा कवच उनके साथ है.
मोदी को लोकसभा में बोलना था लेकिन हंगामे के कारण वह अपनी बात नहीं रख पाए. इसका जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, लोकसभा में जो कुछ भी हुआ, वो बहुत दर्दनाक था, कांग्रेस ने राष्ट्रपति का अपमान किया, चेयर पर बैठे असम के सांसद के ऊपर कागज फेंके, आंध्र प्रदेश के दलित नेता का अपमान किया, जनता इन सब बातों को भूलेगी नहीं.
मोदी का भाषण सुनकर लगा कि वो कांग्रेस के व्यवहार से काफी आहत हैं. ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ जैसे नारों से उन्हें चोट पहुंची है लेकिन मोदी अपमान में भी अवसर ढूंढ लेते हैं. उन्होंने इसी नारे का सहारा लेकर अपनी उपलब्धियां गिनाईं, कांग्रेस की सरकारों और अपनी सरकार के बीच का अंतर उदाहरण दे कर समझाया.
मोदी ने बताया, कांग्रेस ने दलितों, सिखों, आदिवासी महिला का अपमान कैसे किया, ये बताया. राहुल गांधी का स्टार्टअप लिफ्ट क्यों नहीं हुआ, राहुल के परिवार ने ‘गांधी’ सरनेम कैसे चुराया, इनका जिक्र करके कांग्रेस के कड़वे कैम्पेन सधा हुआ जवाब दिया.
बस आज कमी ये रह गई कि विरोधी दलों के नेता सदन में मौजूद नहीं थे, विपक्ष होता तो सदन की गरिमा बढ़ती. बहस की गुंजाइश रहती.
Get connected on Twitter, Instagram & Facebook

Comments are closed.