मोदी : बीजेपी की ऐतिहासिक विजय के कर्णधार
पश्चिम बंगाल और असम में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय वाकई आश्चर्यजनक है. वैसे ही मतदान वाले दिन भारी संख्या में वोटरों का मतदान केंद्रों पर आना चौंकाने वाला था, लेकिन 4 मई को जो नतीजे आए, वो सब आश्चर्य में डालने वाले थे.
बंगाल में आज़ादी के बाद पहली बार भाजपा की सरकार बनेगी, तमिलनाडु में 60 साल बाद द्रविड़ राजनीति की विदाई हो गई, परिवारवादी सियासत पर ब्रेक लगा और पहली बार चुनाव लड़ रहे सुपरस्टार जोसेफ विजय राजनीति में एक नये नायक के रूप में उभरे.
2014 के बाद पिछले 12 साल में भाजपा का समूचे भारत में जिस तरह विस्तार हुआ, वह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है. 2014 में जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने थे, उस समय भाजपा और उसके मित्र दलों की सात राज्यों में सरकारें थीं, जबकि कांग्रेस और उसके मित्र दलों की 14 राज्यों में सरकारें थी. सात राज्यों में क्षेत्रीय पार्टियों की सरकारें थी. उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और उत्तर पूर्वी राज्यों में भाजपा की सरकारें नहीं थी.
चार साल बाद 2018 में भाजपा ने अपने पैर पसारे. यूपी, महाराष्ट्र, असम और जम्मू कश्मीर में भाजपा और मित्र दलों की सरकारें बनीं.
आज तस्वीर बिल्कुल अलग है. 22 राज्यों में भाजपा और उसके मित्र दलों की सरकारें हैं, जबकि कांग्रेस और उसके मित्र दलों की सिर्फ 6 राज्यों में सरकारें हैं. भाजपा की अपनी सरकारें 14 राज्यों में हैं, जबकि बाकी 8 राज्यों में मित्र दलों के साथ उसकी सरकारें हैं.
कांग्रेस उल्टी दिशा में बहने लगी. 2014 में कांग्रेस और उसके मित्र दलों की सरकारें 14 राज्यों में थी, जहां की आबादी 44.5 करोड़ थी. अब यह सिमट कर 8 राज्यों की केवल 20.6 करोड़ आबादी तक सीमित रह गई.
प्रधानमंत्री बनने के बाद पिछले 12 साल में नरेंद्र मोदी ने बीजेपी को चुनाव लड़ना और जीतना सिखाया. जहां सरकारें बनीं वहां फिर से सफलता पाना सिखाया.
आज देश के 22 राज्यों में NDA की सरकारें हैं. गंगोत्री से गंगासागर तक कमल खिला है और जीत की ललक का आलम ये है कि बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद अभी से ही पंजाब और उत्तर प्रदेश में चुनाव की तैयारी शुरू हो गई.
जीत की ये लालसा जगाने का और बीजेपी को इसके लिए तैयार करने का पूरा श्रेय नरेंद्र मोदी को जाता है.
पश्चिम बंगाल
मुझे आज वो दिन याद आया जब 1993 में कोलकाता में Writers’ building (राज्य सचिवालय) की सीढ़ियों पर ममता बनर्जी को बालों से पकड़कर घसीटा गया था. तब उन्होंने कसम खाई थी कि वो मुख्यमंत्री बनकर ही Writers’ building में लौटेंगी.
2011 में उन्होंने कसम पूरी की लेकिन आज नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और अमित शाह की रणनीति ने ममता को 15 साल बाद मुख्यमंत्री के कार्यालय से बाहर कर दिया. खुद ममता बनर्जी भवानीपुर से चुनाव हार गई.
ममता बनर्जी जबरदस्त फाइटर हैं. उन्हें हराना आसान नहीं था. इस चुनाव का micro management और बूथ लेवल की इंजीनियरिंग का काम अमित शाह ने अपने हाथ में लिया.
सबसे पहले 2021 के चुनाव में जो गलतियां हुईं थीं, उनको ठीक किया, ममता पर व्यक्तिगत हमले बंद किए, बीजेपी ने इस बार बंगाल में चुनाव स्थानीय परिवेश में लड़ा. मुद्दे स्थानीय थे, प्रतीक स्थानीय थे, देवी-देवता स्थानीय थे, खाना-पीना, संस्कृति सब स्थानीय.
स्थानीय प्रतीकों जैसे झालमूड़ी, काली बाड़ी पर मोदी ने भी फोकस किया. बीजेपी के नेता मछली लेकर चुनाव प्रचार करते दिखे. बीजेपी ने छोटे-छोटे काम किए जिनका असर बड़ा हुआ, जैसे 80 हजार फुटबॉल बांटे, 5000 क्रिकेट बैट बांटे. 220 विधायकों के खिलाफ स्थानीय स्तर पर चार्जशीट बांटे गय़े. 100 किलोमीटर की परिवर्तन यात्रा निकाली. मछली और झालमुड़ी से बंगालियों के दिलों को छुआ.
सबसे बड़ी बात, लोगों के दिलो दिमाग से ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस का भय खत्म किया. इसीलिए 93 प्रतिशत मतदान हुआ. पश्चिम बंगाल के नतीजे का मतलब है कि ममता बनर्जी का वोटर बेस कमजोर हुआ है.
नौजवान और महिला वोटर पूरी तरह बीजेपी के साथ जुड़े, जो भद्रलोक डर के मारे घर से नहीं निकलते थे, वे भी वोट देने आए.
ममता बदला चाहतीं थीं, मोदी बदलाव चाहते थे. मोदी ने हिंदू वोटों को लामबंद किया, ममता का मुस्लिम वोटर बैंक भी बिखर गया. इसीलिए बीजेपी को इतनी जबरदस्त जीत मिली.
बंगाल के चुनाव नतीजों का असर देश की सियासत पर भी होगा. अब मोदी को चुनौती देने वाला विपक्ष के पास कोई नेता नहीं है. ममता दावा करती थीं कि अकेली वही हैं जो मोदी से टकरा सकती हैं, मोदी को हरा सकती हैं, लेकिन बंगाल की जनता ने जवाब दे दिया.
मोदी को चुनौती देने वाले दूसरे नेता थे, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन. आज तमिलनाडु की जनता ने स्टालिन को भी घर भेज दिया.
तमिलनाडु
जोसेफ विजय चंद्रशेखर को लोग सुपरस्टार विजय के नाम से जानते हैं. अब वो चीफ मिनिस्टर विजय के रूप में जाने जाएंगे.
विजय ने एक्टिंग के लिए पढ़ाई छोड़ दी थी. अब राजनीति के लिए उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी.
विजय को फॉर्मूला फिल्मों ने मास हीरो बनाया लेकिन उन्होंने राजनीति का सेट फॉर्मूला छोड़ा तो जनता ने उन्हें Chief Minister बना दिया.
विजय देश के highest paid actors में एक हैं लेकिन उन्होंने 2024 में ऐलान कर दिया कि “थलपति 69″ उनकी आखिरी फिल्म होगी. बाद में “जन नायगन” फिल्म बनाई, लेकिन चुनाव आने के कारण ये फिल्म रिलीज नहीं हो सकी.
विजय ने ये दिया कि उन्हें पैसे से प्यार नहीं है, तमिलनाडु की जनता से प्यार है.
विजय की पार्टी की कोई विचारधारा नहीं है, न ही संगठन है लेकिन उनके पास फैन्स क्लब का अच्छा नेटवर्क है जिसके बल पर चुनाव लड़ा.
जहां स्टालिन और उनके बेटे सत्ता के अहंकार में जनता की पहुंच से दूर हो गए थे, विजय ने खुद को आम इंसान की तरफ पेश किया, लोगों के बीच गए, उन्हें समझाया कि वह उनके भाई हैं.
विजय पहली बार मैदान में उतरे और साठ के दशक से चले आ रहे DMK और AIADMK के वर्चस्व को एक झटके में खत्म कर दिया.
जो काम राष्ट्रीय पार्टियां 60 साल में नहीं कर पाईं, वह काम विजय ने सिर्फ दो साल में कर दिखाया. ये किसी चमत्कार से कम नहीं है.
असम
असम में भाजपा को हैट्रिक जीक दिलाने वाले मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा को राहुल गांधी बेहद नापसंद करते हैं. उनको हराने के लिए कांग्रेस ने बड़ी भारी रणनीति बनाई थी.
कांग्रेस के नेताओं ने हिमंता पर बेसिरपैर के इल्जाम लगाए, व्क्तिगत स्तर पर हमला किया. लेकिन हिमंता राहुल गांधी और कांग्रेस को अच्छी तरह जानते हैं. उन्होंने बिना घबराए आजकल के T-20 सलामी बैट्समैन की तरह जबरदस्त बैटिंग की. शुरुआती दौर में इतने छक्के मारे कि कांग्रेस का सारा प्लान फेल हो गया.
हिमंता ने कांग्रेस के हिंदू नेताओं को बीजेपी में आने का निमंत्रण दिया. कांग्रेस को मुसलमानों की पार्टी करार दे दिया. हिमंता ने “मियां” मुसलमानों को टारगेट किया. लाइन क्लीयर थी, नैरैटिव साफ था, कांग्रेस पूरी तरह ट्रैप में फंस गई.
और नतीजा ये हुआ कि गौरव गोगोई चुनाव हार गए और कांग्रेस सिर्फ उन इलाकों में जीती, जहां मुस्लिम वोट ज्यादा थे.
हिमंता बिस्व सरमा की जीत राहुल गांधी को काफी परेशान करेगी.
Modi : The architect of BJP’s spectacular wins
The spectacular victories of BJP in West Bengal and Assam assembly elections have surprised many. The huge voter turnout in Bengal, Assam, Tamil Nadu and Kerala was surprising and now, the results have stunned all.
The dramatic spread of BJP across India in the last 12 years has surprised most of the people. In 2014, when Narendra Modi became Prime Minister, BJP-led NDA was ruling seven states, Congress and its allies were ruling 14 states, and seven states were being ruled by regional parties. BJP had no governments in Uttar Pradesh, Bihar and Maharashtra and its presence in the northeast was minimal.
Four years later, in 2018, BJP spread its wings. BJP and its allies were ruling UP, Maharashtra and Jammu and Kashmir, and several north-eastern states including Assam.
Today, BJP and its allies are in power in 22 states, while Congress and its allies are ruling only six states. BJP, on its own, is now ruling 14 states while it is in power in eight states with its allies.
The Congress moved in the opposite direction. In 2014, Congress and its allies were ruling 14 states with a population of 44.5 crores. This has now shrinked to only six states having a population of only 20.6 crore.
The credit for BJP’s spectacular rise in pan-Indian politics goes to Narendra Modi. In the last 12 years, he taught his party leaders how to contest and win elections. In states, where the party came to power, he taught how to repeat their victories by overcoming anti-incumbency.
It is a matter of pride for the BJP that NDA governments are now in 21 states of India, spreading from Gangotri in Uttarakhand to Gangasagar, where Ganga falls into the Bay of Bengal.
The yearning for victories continues. Already, BJP has started electoral preparations for Uttar Pradesh and Punjab. Again, the credit for this goes to Narendra Modi and his untiring efforts.
Historic results
The results of May 4 are historic in three aspects.
First, for the first time in 70 years, there is no Communist government in any Indian state. The first Communist government was formed in Kerala by E.M.S.Namboodiripad in 1957.
Second, for the first time in 60 years there will be no Dravidian government in Tamil Nadu because of the spectacular win by superstar Joseph Vijay’s party TVK. The first DMK government was formed in 1967 by C.N.Annadurai, the founder of DMK.
Third, for the first time in the history of West Bengal, BJP is going to form its government by winning 207 seats in a House of 294. Mamata Banerjee’s 15-year-old rule has come to an end.
BENGAL
I still remember those days in 1993, when Mamata Banerjee was dragged by her hair on the stairs of Writers’ Building in Kolkata. At that time, she had vowed to return to the building only after becoming the CM. She fulfilled her vow in 2011, when she ended CPI(M)’s 34-year-long rule.
Mamata Banerjee is a fighter. It was not easy for Modi and Amit Shah to defeat her party. Careful micro-management and booth-level ‘engineering’ was personally done by Amit Shah, who stayed put in Bengal for more than two weeks.
Past mistakes by the party were corrected, a brake was put on personal attacks against Mamata. The election was fought on local issues, the icons were local, the gods were local, the food style and culture were all local. Modi focused on visiting Kalibaris and ate ‘jhalmuri’ in public. BJP leaders were seen holding fish during their campaign.
BJP workers did small things which had a larger effect. They distributed 80,000 footballs and 5,000 cricket bats to sports crazy Bengali youths. Chargesheets were prepared against 220 TMC legislators. A 100-km long poriborton padyatra was carried out.
The fear prevailing in the minds of Bengalis towards Mamata and TMC was ultimately broken. This resulted in a 93 per cent voter turnout.
The results clearly show that Mamata’s voter base has shrunk to a large extent. Women and youths joined BJP ranks. The middle-class Bengali ‘bhadralok’ came in large numbers to polling stations to vote.
Mamata wanted ‘badla'(revenge), and Modi gave the slogan ‘badlav’ (change). Modi consolidated Hindu votes and Mamata’s Muslim vote bank broke into several parts. These were the main reasons behind BJP’s spectacular landslide win.
The Bengal results will also have consequences on national politics. There is no popular leader left in the opposition, who can give Modi a strong challenge.
Mamata used to claim that only she could give Modi a strong challenge and defeat BJP. The people of Bengal have given their answer. The other regional leader who could have challenged Modi was DMK supremo M. K. Stalin. The people of Tamil Nadu also sent Stalin packing.
TAMIL NADU
Actor Joseph Vijay Chandrashekhar is known popularly in Tamil Nadu as superstar Vijay. He will now be known as Chief Minister Vijay. This actor left education for pursuing his interest in acting. Now he has left acting in pursuing his interest in politics.
Formula films made Vijay a hero of the masses. He discarded the set formula of politics and people have now made him the chief minister. Vijay is one of the highest paid film actors, but in 2024 he announced that ‘Thalapathy 69′ will be his last movie. Now he has come with a new movie ‘Jana Nayagan’, the release of which was halted during elections.
Vijay succeeded in giving the message to people that he is not in love with money, he loves the people of Tamil Nadu. His party TVK has no clear ideology, nor is there any well-oiled organisation. But he has his good network of fan clubs, which helped him in this election.
On the other hand, Stalin and his son Dayanidhi, had cut themselves off from the masses because of their oversized egos. Vijay presented himself as a man from the masses. He went to the people and explained to them that he would work like their brother.
In a single stroke, Vijay demolished the domination of DMK and AIADMK. What the national parties could not do in TN in the last six decades was done by a popular film actor in two years. This is nothing short of a miracle.
ASSAM
Assam chief minister Himanta Biswa Sarma, a good administrator and a popular orator even in Hindi-speaking states, is intensely disliked by Congress leader Rahul Gandhi. The Congress had prepared a comprehensive strategy to stop him from scoring a hattrick of wins. Baseless allegations were levelled against him and his family. He was made the target of personal attacks.
But Himanta, a former Congress leader, knows how Rahul Gandhi and his party workers think and work. Like the T20 openers of today, Himanta hit a flurry of sixes soon as he started batting. All the plans of Congress were foiled.
Himanta gave an open invitation to Hindu leaders from Congress in Assam to join him. He declared Congress as a party of Muslims. Himanta targeted ‘miya’ (Muslims) in his campaign.
The line was clear, the narrative was clear, and Congress fell in his trap. The result: Gaurav Gogoi, Rahul’s loyalist, lost the election. Congress won only from those constituencies where Muslims dominated.
Himanta Biswa Sarma’s victory will surely worry Rahul in the days to come.