Rajat Sharma

My Opinion

सोशल मीडिया : बदनाम करने वाले ट्रॉल्स के साथ अपराधियों जैसा सलूक हो

WhatsApp Image 2025-04-29 at 3.16.49 PMसोशल मीडिया का ग़लत इस्तेमाल किस क़दर ख़तरनाक होता जा रहा है, इसका एक उदाहरण केरल के कोझीकोड में देखने को मिला.

41 वर्षीय दीपक ने सोशल मीडिया पर की जा रही बदनामी और trolling से तंग आकर आत्महत्या कर ली. दीपक कोझीकोड के गोविंदपुरम इलाक़े में रहते थे. एक टेक्सटाइल कंपनी में सेल्स मैनेजर थे.

शुक्रवार को वह अपने घर से दफ़्तर जाने के लिए निकले थे. उन्होंने कन्नूर के लिए बस पकड़ी. बस में भीड़ थी. बस में दीपक के पीछे खड़ी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शिमजिथा मुस्तफ़ा वीडियो बना रही थी.

भीड के बीच दीपक का हाथ शिमजिथा मुस्तफ़ा से टच हो गया. उस वक्त तो ये लड़की कुछ नहीं बोली लेकिन कुछ देर के बाद उसने ये वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया और आरोप लगाया कि दीपक ने बस में उसे छेड़ा.

देखते ही देखते इन्फ्लुएंसर के इस वीडियो के views लाखों में पहुंच गए. क़रीब बीस लाख लोगों ने उसका वीडियो देखा और दीपक के पीछे पड़ गए. उसे ट्रोल करने लगे.

बेवजह इल्ज़ाम और सोशल मीडिया पर बदनामी के डर से दीपक की नींद उड़ गई, भूख-प्यास ख़त्म हो गई. उसने खाना खाना भी छोड़ दिया और रविवार की रात अपने कमरे में फांसी लगा ली.

इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और सोशल मीडिया influencer शिमजिथा से पूछताछ की. उसने अपनी सफ़ाई में एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला तो लोग उसके पीछे पड़ गए. उसे दीपक का हत्यारा कहने लगे. अब केरल पुलिस ने उस सोशल मीडिया influencer पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है जिसके बाद से वो फ़रार हो गई है.

सोशल मीडिया पर trolling किस कदर डरा देती है, मैनेजर दीपक की आत्महत्या उसका नया उदाहरण है. अपने आप को influencer कहने वाले कई लोग परेशानी की दुकान बन गए हैं.

बदनामी का डर किसी बेकसूर को आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर दे, ये समाज के चेहरे पर एक बदनुमा दाग़ है. ऐसा करने वाले क़ानून की नजर में अपराधी हैं. उन्हें सज़ा तो मिलनी चाहिए.

Get connected on Twitter, Instagram & Facebook

Social media : Defamers & harasser trolls must be treated as criminals

WhatsApp Image 2025-04-29 at 3.16.49 PMIn the latest case of harassment on social media, Deepak U., a sales manager working in a textile company in Kerala, committed suicide by hanging himself in his home on Monday after he was trolled on social media.

41-year-old Deepak was travelling from home to office inside a crowded bus in Kozhikode on Friday. A social media content creator Shimjitha Mustafa was standing behind him making reels.

Inside the crowded bus, Deepak’s hand accidentally brushed the woman’s body. The latter didn’t say anything, but she posted the 18-second video clip on social media. She alleged that she was inappropriately touched several times by Deepak inside the bus.

Within minutes, the video garnered more than two million views on social media. Trolls wrote nasty things about Deepak.

Subjected to massive online abuse, Deepak underwent severe mental stress and took the extreme step. He was found hanging from the ceiling by his parents on Monday morning.

Police registered a case and the content creator Shimjitha Mustafa was questioned. She posted another video on social media clarifying her views, but this time it was a reverse online attack on social media. People accused her of unfairly assassinating Deepak’s character in order to garner views.

Police have registered a case of abetment of suicide against the content creator, who has now gone underground.

Trolling on social media can cause severe mental stress to innocent victims. Deepak’s suicide is the latest example. Several so-called social media influencers have become tools of harassment.

It is a dark blot on society if an innocent person is forced to commit suicide because of false social stigma.

In the eyes of law, such persons who defame and troll others are criminals. They must be punished.

Get connected on Twitter, Instagram & Facebook

Noida death : Sheer insensitivity; it’s not tragedy, it’s murder

WhatsApp Image 2025-04-29 at 3.16.49 PM
The drowning of a 27-year-old software engineer in a deep pit in Noida filled with water on a foggy night is not a tragedy, it’s murder due to sheer negligence.
Yuvraj Mehta was returning home after a late Friday night duty in his office in Gurugram, when his car fell into a ditch. The pit was more than 20 feet deep. It was dug because of construction work going on nearby by two builders.
For three hours, Yuvraj shouted for help, lay on the roof of his car, rang up his father who rushed to the spot, opened his camera light to show his location, but everybody was helpless. Why?
Police reached the spot within 15 minutes, the fire brigade reached within half an hour, but they did nothing except sliding down ropes.
The fire brigade staff had neither a life jacket nor a boat. There were nearly 100 people watching this.
The fire brigade staff was unwilling to descend into the pit in foggy, cold weather. Finally, a delivery boy dared to dive into the water. By that time, Yuvraj’s body had become limp, lifeless.
It was three days after this tragedy that the Noida Authority woke up from slumber, put barricades and signage near the pit. A junior engineer was dismissed from his job.
The question is: What was the Noida authority doing when the pit was filled with water for the last two years? There had been similar drownings in the past. Why were there no streetlights to caution motorists and pedestrians?
Nothing can be sadder than a helpless father watching his son taking his last breath in front of his eyes.
A furious UP chief minister Yogi Adityanath on Monday removed Lokesh M, CEO of Noida Authority, from his post, put him on ‘waiting’, and formed a special investigation team to identify the culprits responsible for this negligence.
Yuvraj’s father Raj Kumar Mehta was staying in Noida with his son after his wife passed away. His daughter stays in UK.
Residents of Tata Eureka Park society in Noida Sector 150 say, they had been complaining to Noida Authority about this deep pit for the last two years, but no action was taken to put barricades and signages near the pit.
Noida Authority has filed cases against two builders M.J. Wish Town Planners and Lotus Green Construction, and one of the builders was arrested on Tuesday.
This is a clear case of sheer negligence. Local residents say, when they went to lodge complaints, the Additional CEO of Noida Authority shooed them away and even told them to go and approach the Supreme Court.
It is a shame that the fire brigade staff had no life jacket to deal with drowning incidents. The firemen were unwilling to dive into deep water on a foggy, cold night. They were only throwing ropes and preventing others who offered to dive and save Yuvraj.
Those responsible for this sheer negligence must be identified and punished.
Footnote: Insensitivity of some people touched a new depth when nearly 100 persons were making reels of this drowning and posting them on social media.
Time to ponder about how to deal with such people.
Get connected on Twitter, Instagram & Facebook

नोएडा में इंजीनियर की मौत : ये हादसा नहीं, हत्या है

WhatsApp Image 2025-04-29 at 3.16.49 PM
नोएडा में 27 साल के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत नोएडा अथॉरिटी के नाकारापन और लापरवाही की वजह से हुई. तीन दिन पहले युवराज मेहता रात के अंधेरे में घने कोहरे के कारण गाड़ी समेत सड़क के किनारे पानी से भरे बीस फीट गहरे गड्ढे में गिर गया. वह मदद के लिए तीन घंटे तक चिल्लाता रहा, मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंची, सौ से ज्यादा लोग मौजूद थे लेकिन फिर भी युवराज की जान नहीं बचा सके. वह डूब गया.
युवराज ने गड्ढे में गिरने के बाद सबसे पहले अपने बुजुर्ग पिता राज कुमार मेहता को फोन किया. पिता मौके पर पहुंच गए. बेटे ने फोन की लाइट जलाकर अपनी लोकेशन बताई, गाड़ी डूब रही थी, बेटा गाड़ी की छत पर लेट गया और बचाने की गुहार लगाता रहा लेकिन न फायर ब्रिगेड का कई कर्मी, न कोई पुलिसवाला , न कोई rescuer पानी में कूदा. सब दूर से रस्सी फेंकते रहे.
कुछ देर के बाद एक डिलीवरी boy वहां से गुजरा, वो पानी में कूदा लेकिन तब तक युवराज डूब चुका था. उसके पिता ने अपने इकलौते बेटे को खो दिया था.
इस हादसे के तीन दिन बाद सोमवार को नोएडा अथॉरिटी ने वह रास्ता बंद किया, वहां बैरीकेड लगाए और एक जूनियर इंजीनियर को बर्खास्त कर दिया.
लेकिन सवाल ये है कि जिस गहरे गड्ढे में गिर कर युवराज की मौत हुई, जिसमें दो साल से पानी भरा था, पहले भी वहां हादसे हो चुके हैं, तो नोएडा अथॉरिटी कर क्या रही थी? कोई साइन बोर्ड क्यों नहीं लगाए? बैरीकेडिंग क्यों नहीं की? स्ट्रीट लाइट तक नहीं लगाई, इसके लिए कौन जिम्मेदार है ?
एक बेटा पिता से जान बचाने की गुहार लगा रहा हो और पिता कुछ न कर पाए, बेटे की मौत उसकी आंखों के सामने हो जाए, इससे बड़ा दुख कोई और नहीं हो सकता.
युवराज के पिता राजकुमार मेहता की आंखों के आंसू भी सूख गए. सोमवार को जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में कार्रवाई की, जांच के लिए SIT का गठन किया, नोएडा अथॉरिटी के CEO लोकेश M को पद से हटा दिया, तो युवराज के पिता का कहना था, एक्शन हो रहा है, अच्छी बात है, अब बेटा तो वापस नहीं आ सकता, कम से कम इतना हो जाए कि किसी और के साथ ऐसा हादसा न हो.
राजकुमार मेहता ने कहा कि पुलिस पन्द्रह मिनट में पहुंच गई थी, आधे घंटे में फायर ब्रिगेड के लोग भी पहुंच गए लेकिन उनके पास रस्सी के अलावा एक डूब रहे व्यक्ति को बचाने के लिए न लाइफ जैकेट थी, न नाव थी और फायर ब्रिगेड के लोग ठंडे पानी में कूदने से डर रहे थे. इसलिए कोई पानी में नहीं उतरा और बेटा डूबकर मर गया.
युवराज राजकुमार मेहता का अकेला बेटा था, पत्नी के देहांत के बाद राजकुमार अपने बेटे के साथ रहते थे, एक बेटी ब्रिटेन में रहती है.
युवराज शुक्रवार की रात गुरूग्राम में अपने ऑफिस से नोएडा सेक्टर 150 में अपने घर लौट रहा था, घर के बिल्कुल करीब पहुंच चुका था लेकिन घना कोहरा था, इसलिए युवराज को रास्ते का अंदाज़ा नहीं हुआ, इसलिए गाड़ी skid करके सड़क के किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी.
राजकुमार मेहता ने बताया कि कुछ दिनों पहले एक ट्रक उसी गड्ढे में गिर गया था, अगर नोएडा अथॉरिटी के अधिकारी उसी दिन वहां पर बैरीकेडिंग करके वार्निंग signage लगा देते, तो ये हादसा न होता.
सेक्टर 150 की सोसाइटी टाटा यूरेका पार्क के निवासियों का कहना है कि पहले तो नोएडा अथॉरिटी ने इतना गहरा गड्ढा यूं ही खुला छोड़ दिया, और जब इलाक़े के लोगों ने नोएडा अथॉरिटी से शिकायत की तो एडिशनल सीईओ सतीशपाल सिंह ने उन्हें डांट कर बाहर भेज दिया.
युवराज मेहता की मौत के बाद नोएडा अथॉरिटी हरकत में आई. उसने दो बिल्डर्स M.J. Wishtown Planners और Lotus Green Construction के ख़िलाफ़ केस दर्ज किया है. इसके अलावा, नोएडा ट्रैफिक cell डिपार्टमेंट के जूनियर इंजीनियर नवीन कुमार को नौकरी से बर्ख़ास्त कर दिया गया है.
घटना की जांच के लिए मुख्यमंत्री ने मेरठ जोन के कमिश्नर के नेतृत्व में तीन सदस्यों की SIT गठित कर पांच दिन के अंदर रिपोर्ट देने को कहा है. ये कमेटी हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करेगी और उनके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई होगी.
ये मौत एक हादसा नहीं, हत्या है. अफसरों की लापरवाही की इंतेहा है. पानी से भरा गड्ढा था, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया, न barricades लगाए, न warning sign लगाया.
लोगों ने शिकायत की तो Noida के ACEO ने डांटकर भगा दिया, सुप्रीम कोर्ट जाने को कहा. हद तो तब हो गई जब फायर ब्रिगेड पहुंची पर उसके लोगों के पास life jacket नहीं थी. कोई पानी में नहीं उतरा. पुलिसवाले रस्सियां फेंकते रहे और लोगों को पानी में उतरने से रोकते रहे.
इस लापरवाही के गुनहगारों को सज़ा मिलनी चाहिए. संवेदनशून्यता की सीमा तो तब पार हो गई जब वहां खड़े 100 लोग रील बनाकर सोशल मीडिय़ा पर पोस्ट करते रहे. किसी की जान जा रही थी और वो मज़ा लेते रहे. ऐसे लोगों का क्या किया जाए? ये भी सोचने की ज़रूरत है.
Get connected on Twitter, Instagram & Facebook

Fadnavis magic worked : What now for Thackeray, Pawar Parivaars?

WhatsApp Image 2025-04-29 at 3.16.47 PM (1)
The Mahayuti alliance of BJP and Eknath Shinde’s Shiv Sena has swept the Maharashtra civic bodies elections. The alliance has captured 25 out of 29 corporations. BJP alone has captured 17 civic bodies.
Chief Minister Devendra Fadnavis has emerged as a big leader in his own right in these elections. He proved what he promised and predicted. Hopes of Uddhav Thackeray now lie in shambles.
Uddhav, with his cousin Raj Thackeray, could not save his family’s last fortress – BMC (Brihanmumbai Municipal Corporation), India’s richest civic body.
The BJP-Shinde Sena combine has captured BMC wiining 118 out of a total of 227 seats. BJP emerged as the single largest with 89 seats, while Shiv Sena (Shinde) won 29 seats. The BJP candidate will become the new mayor.
Uddhav’s Shiv Sena emerged second largest in BMC winning 65 seats while brother Raj’s Maharashtra Navnirman Sena could win only six seats, despite fielding 53 candidates.
Among the rest, in the BMC polls, Congress could win only 24 seats, AIMIM won 8, NCP (Ajit Pawar) won three, Samajwadi Party won two and NCP (Sharad Pawar) won one seat.
Shinde’s Shiv Sena performed better in other civic bodies compared to Uddhav’s party. The uncle-nephew duo of Sharad and Ajit Pawar could not save their hold on Pune and Pimpri-Chinchwad.
There was silence in the Shiv Sena Bhawan as results of civic body polls started pouring in. Raj Thackeray on Saturday said, his party would continue to work for the betternment of Marathi Manoos.
The Mahayuti alliance fought under the leadership of chief minister Devendra Fadnavis. He chalked out his poll strategy, visited every city and town to campaign and the credit for this stupendous win must surely go to him.
Not only Mumbai, Fadnavis magic worked in his hometown Nagpur. The Mahayuti defeated the uncle-nephew duo of Sharad-Ajit Pawar in Pune and Pimpri-Chinchwad, snatched Parbhani from Congress and won Aurangabad and Nashik.
Never in Maharashtra’s history was civic elections won on this scale by the BJP. All-out efforts were made by rival camps to defeat him but they failed.
Uddhav and Raj Thackeray bade goodbye to their two-decade-old enmity, Sharad Pawar and his nephew Ajit buried their hatchets, Congress tied up with Prakash Ambedkar, new relationships were created, fresh alliances were forged, but BJP-led Mahayuti’s march to victory put paid to the hopes of the opposition.
The worst was in store for Congress, a party which once ruled Maharashtra for decades.
The proble with Congress is: it finds reason for its defeat sometimes in EVMs, sometimes in electoral lists and now in indelible ink. Other opposition parties quickly follow its tune.
If the diagnosis of a disease is incorrect, how can one expect a proper treatment? Until and unless they realize that parties like BJP make preparations for polls in advance, opposition parties cannot find their road to victory.
Get connected on Twitter, Instagram & Facebook

फड़णवीस का जादू चल गया: परिवार वाले कहां जाएं?

WhatsApp Image 2025-04-29 at 3.16.47 PM (1)
महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में बीजेपी और एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना को प्रचण्ड जीत हासिल हुई है. कुल 29 नगर निगमों में से 25 पर महायुति का कब्ज़ा हो गया है. इनमें से 17 पर अकेले बीजेपी का कब्ज़ा हो गया है.
मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस इन चुनावों में महाराष्ट्र के सबसे बड़े लीडर बनकर उभरे. फडणवीस ने जो कहा था, वो करके दिखाया. उनकी भविष्यवाणी सही साबित हुई और उद्धव ठाकरे की सारी उम्मीदों पर पानी फिर गया.
उद्धव ठाकरे राज ठाकरे के साथ मिलकर भी अपना आखिरी गढ़ वृहन्मुम्बई म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) को बचा नहीं पाये. पहली बार मुंबई में BMC पर बीजेपी-शिंदे सेना महायुति का कब्जा हो गया.
बीएमसी के कुल 227 वार्ड में से BJP ने 89, शिवसेना (शिंदे) ने 29, कांग्रेस ने 24, शिवसेना (UBT) ने 65 और MNS ने 6 सीटें जीती. AIMIM को 8, NCP को 3, समाजवादी पार्टी को 2 और NCP (शरद पवार) को सिर्फ एक सीट मिली।
एकनाथ शिन्दे की पार्टी ने उद्धव ठाकरे की शिव सेना से बेहतर प्रदर्शन किया. पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में अजित पवार और शरद पवार मिलकर भी बीजेपी को नहीं रोक पाए लेकिन दूसरे इलाकों में भतीजा, अपने चाचा पर भारी पड़ा. शरद पवार की पार्टी की हालत सबसे बुरी हुई. चुनाव में कांग्रेस की लुटिया डूब गई.
बीजेपी के बाद सबसे अच्छा स्ट्राइक रेट असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM का रहा. मुंबई में उसके 8 पार्षद जीते.
शुक्रवार को शिवसेना भवन में सन्नाटा छाया रहा. राज ठाकरे ने कहा कि इस हार के बावजूद उनकी पार्टी मराठी मानुष के हितों के लिए काम करती रहेगी.
शिवसेना की BMC से विदाई तीस साल के बाद हुई है. यहां बीजेपी-शिंदे शिवसेना की महायुति को 118 सीट मिलीं हैं जो बहुमत के आंकड़े से चार ज्यादा है.
करीब 20 साल बाद एक साथ आए ठाकरे बंधु अपना गढ़ नहीं बचा पाए. उद्धव शिव सेना को 65 और राज ठाकरे की मनसे को 6, यानि कुल 71 सीटें ही मिल पाई. राज ठाकरे की पार्टी 53 उम्मीदवार खड़े किये, लेकिन सिर्फ 6 सीटों पर जीत मिली.
BMC में पहली बार बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनी और उसी को मेयर का पद मिलेगा. राज्य की 29 महानगर पालिकाओं में से 25 में महायुति को जीत मिली है. इसमें से 22 में बीजेपी का मेयर बनना तय है.
चूंकि फडणवीस के नेतृत्व में चुनाव लड़े गये, फडणवीस ने खुद रणनीति बनाई, सारे जिलों में जाकर खुद प्रचार किया, इसलिए इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय फडणवीस को ही मिलेगा.
सिर्फ मुंबई नहीं, फडणवीस के अपने शहर नागपुर में बीजेपी ने जबरदस्त परफॉर्म किया, पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में शरद पवार और अजीत पवार की जोड़ी को मात दी, परभणी नगर पालिका कांग्रेस से छीन ली और औरंगाबाद, नासिक में भी परचम लहराया.
इसलिए ये तो कहना पड़ेगा कि इस मुकाबले में ‘मैन ऑफ द मैच’ देवेन्द्र फडणवीस ही हैं.
महाराष्ट्र के चुनाव में बीजेपी की इतनी बड़ी जीत पहले कभी नहीं हुई. लेकिन ये भी सच है कि महाराष्ट्र के चुनाव में देवेंद्र फडणवीस को हराने के लिए इतनी बड़ी कोशिश भी कभी नहीं हुई. क्या-क्या नहीं किया गया ?
उद्धव और राज ठाकरे पुरानी दुश्मनी भुलाकर साथ आए. शरद पवार और अजित पवार ने रिश्तों की कड़वाहट भुला दी. कांग्रेस ने प्रकाश आंबेडकर के साथ गठजोड़ किया, नए रिश्ते जुड़े, नये गठबंधन बने लेकिन बीजेपी की प्रचंड जीत ने सारी कोशिशों को नाकाम साबित कर दिया.
सबसे बुरी हालत कांग्रेस की हुई जिसका एक जमाने में महाराष्ट्र पर एकछत्र राज था.
समस्या ये है कि कांग्रेस अपनी हार की वजह कभी EVM में ढूंढती है, कभी स्याही में, तो कभी वोटर लिस्ट में और अब बाकी विरोधी दल भी इसी लाइन पर चल पड़े.
जब बीमारी का diagnosis ही गलत होगा तो वो इलाज कैसे करेंगे ? जबतक वो ये नहीं देखेंगे कि बीजेपी कितनी एडवांस में तैयारी शुरू कर देती है, तब तक उन्हें जीत का रास्ता नहीं मिलेगा.
Get connected on Twitter, Instagram & Facebook

महाराष्ट्र में चला देवा भाऊ का जादू : क्या ठाकरे भाइयों का खेल खत्म?

WhatsApp Image 2025-04-29 at 3.16.49 PM
भारतीय जनता पार्टी और एकनाथ शिंदे की शिव सेना ने महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों के चुनाव में 23 में बम्पर बढ़त हासिल कर ली है. सबसे चौकाने वाला नतीजा रहा, देश के सबसे अमीर नगर निगम, बीएमसी (वृहन्मुम्बई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन) का. यहां बीजेपी और शिंदे शिव सेना की महायुति ने उद्धव ठाकरे की शिव सेना से मुंबई नगर निगम को छीन लिया है. महायुति बीएमसी में आधी से ज्यादा सीटों पर अब काबिज़ है.
इसके साथ ही पिछले 25 साल से स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे की अविभाजित शिव सेना का बीएमसी पर जो कब्ज़ा था, वो अब समाप्त हो गया है. बीएमसी में बीजेपी का कमल फूल खिला है.
बीएमसी पर ठाकरे परिवार का कब्ज़ा कायम रखने के लिए उद्धव और राज ठाकरे ने दो दशकों की कटुता को भुला कर हाथ मिलाया था लेकिन चुनाव नतीजों में दोनों की पार्टियां औंधे मुंह गिरी. राज ठाकरे की एमएनएस दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई.
मुंबई, नागपुर, पुणे, ठाणे, नासिक में बीजेपी की बम्पर जीत का श्रेय जाता है, राज्य के मुख्यमंत्री देवा भाऊ को.
देवेंद्र फडणवीस ने इन चुनावों में जान लगा दी, कड़ी मेहनत की, हर शहर और नगर में प्रचार करने गये और नतीजे सामने हैं. अगर हम ‘फडणवीस इज़ किंग’ कहें, तो अतिशयोक्ति नहीं होगी.
सिर्फ मुंबई ही नहीं, ठाणे, पिम्परी-चिंचवड, अकोला, पुणे, नागपुर, नाशिक, सोलापुर, लाटुर, नवी मुंबई में बीजेपी की महायुति को कामयाबी हासिल हुई.
उद्धव और राज ठाकरे ने जम कर मराठी कार्ड खेला, मराठी अस्मिता की दुहाई दी, अपने बेटों आदित्य और अमित को गली-मुहल्लों में जाकर वोट मांगने के लिए भेजा, लेकिन कामयाबी नसीब नहीं हुई. अब बालासाहेब ठाकरे की राजनीतिक विरासत पर एक गंभीर प्रश्नचिह्न लग गया है.
शरद पवार का परिवार अपने पुराने गढ़ों में हार गया. चाचा-भतीजा ने चुनाव में हाथ मिलाया लेकिन ये काम नहीं आया.
कांग्रेस ने ‘एकला चलो’ का रास्ता अपनाया, कुछ स्थानीय पार्टियों से हाथ मिलाया, पर नतीजा सिफर निकला. कांग्रेस के परफ़र्मेंस के बारे में कुछ ज्यादा न कहें, तो बेहतर.
याद रखना चाहिए कि बीएमसी का ये चुनाव 2022 में शिव सेना में विभाजन के बाद पहली बार हुआ था. एकनाथ शिंदे की शिव सेना को बीजेपी के साथ रहने का फायदा मिला.
आखिर चुनाव नतीजे क्या कहते हैं ? आम वोटर, चाहे वो मुंबई का हो या ठाणे या पुणे का, वो अपने शहरों में सुशासन चाहता है. आम जनता रोज़ रोज़ सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, परिवहन जैसी समस्याओं से परेशान हैं. आम वोटर इन परेशानियों का निदान चाहता है और उसे आशा की किरन बीजेपी में नज़र आई है.
जनता रोज़ रोज़ मराठी बनाम गैर-मराठी, हिंदू बनाम मुसलमान, भारत बनाम पाकिस्तान जैसे मसलों पर नेताओं की बकझक से तंग आ चुकी है. उसे सुशासन चाहिए, ज़मीनी स्तर पर अपने शहर में स्वच्छ पानी, साफ सुथरी सड़क, अच्छे स्कूल, सुगम परिवहन जैसी सुविधाएं चाहिए.
जनता प्रॉपर्टी टैक्स और तमाम दूसरे टैक्स के जरिए पैसे देती है, लेकिन नगर निगम अपना काम नहीं करते. जनता चाहती है कि उन्हें कम से कम एक अच्छी ज़िंदगी जीने का अवसर तो मिले.
Get connected on Twitter, Instagram & Facebook

Fadnavis is King : Is it end of road for Thackerays?

WhatsApp Image 2025-04-29 at 3.16.49 PM
The BJP-Shiv Sena (Shinde) Mahayuti alliance has swept the elections in most of the 29 municipal corporations in Maharashtra. The icing on the cake is the historic victory in India’s richest civic body, BMC (Brihanmumbai Municipal Corporation). BJP and its ally wrested control of BMC from Uddhav Thackeray’s Shiv Sena.
With this, the hold that the late Balasaheb Thackeray’s united Shiv Sena had on BMC for the last 25 years has now come to an end, despite the fact that cousins Uddhav and Raj Thackeray’s parties joined hands after nearly two decades of bitterness.
The credit for BJP’s amazing victory goes to Maharashtra chief minister Devendra Fadnavis, who campaigned tirelessly in each of the municipal corporations. He put everything at stake to achieve victory, and he did succeed. In short, we can say, Fadnavis is King.
His BJP-led alliance swept elections not only in Mumbai, but also Thane, Pimpri-Chinchwad, Akola, Pune, Nagpur, Nashik, Solapur, Latur, Navi Mumbai and in several other towns. Overall, BJP was leading in 23 out of 29 civic bodies, when last reports came in.
Uddhav and Raj Thackeray tried hard to consolidate Marathi votes and played the Marathi card to the hilt, but failed. The public in Mumbai and other cities wanted good civic governance and opted for BJP and its allies.
This was the first BMC elections after the 2022 split in Shiv Sena and it was a fight for existence for both Uddhav and Raj Thackeray. Their parties failed to get support from the public.
Both Uddhav and Raj brought in their sons Aditya and Amit Thackeray to canvass for voters during door-to-door campaigning, but failed to convince the common voters. The people of Mumbai metropolitan region have been daily facing problems related to roads, water supply, transport, education and other civic amenities.
In this election, the Pawar family also lost its hold in the Maratha-dominated towns despite the fact that nephew Ajit Pawar joined hands with his uncle Sharad Pawar. Both their parties could not convince the voters.
The Congress fought a lone battle, allying with some local parties, but its result was a dud. The less said about the performance of Congress, the better.
Overall, the people of Maharashtra living in cities and towns have sent a clear message. They want good civic governance and not useless talk about Marathi vs non-Marathi, Hindu vs Muslim or India vs Pakistan. They want to live a peaceful life and want value for money, that is being collected by civic bodies in the form of property tax and sundry taxes.
Get connected on Twitter, Instagram & Facebook

कुत्तों को ज़हर का इंजैक्शन देकर मारना हैवानियत है

WhatsApp Image 2025-04-29 at 3.16.47 PM (1)
तेलंगाना से दिल दहलाने वाली खबर आई. कामारेड्डी और वारंगल जिले में करीब 500 स्ट्रे डॉग्स की बेरहमी से हत्या कर दी गई. पता लगा कि कामारेड्डी के एक गांव में 6, 7 और 8 जनवरी को स्ट्रे डॉग्स की हत्या का अभियान चला. गांव के सरपंच और ग्राम सचिव ने लोगों के साथ मिलकर खोज खोजकर आवारा कुत्तों की हत्या की.
घटना के बाद स्ट्रे एनिमल फ़ाउंडेशन ऑफ़ इंडिया नाम के NGO ने इसकी FIR करवाई. शुरुआती जांच में पता लगा कि पंचायत चुनाव के दौरान गांव वालों ने उम्मीदवारों से कहा था कि जो गांव में आवारा कुत्तों को मरवाएगा, उसी को वोट देंगे. सभी उम्मीदवारों ने स्ट्रे डॉग्स को खत्म करने का वादा किया था.
चुनाव जीतने के बाद अपना गाव वालों ने सरपंच का वादा याद दिलाया तो सरपंच ने कुत्तों को मारने का फरमान जारी कर दिया और तीन दिन में 300 से ज़्यादा आवारा कुत्तों की हत्या कर दी गई.
तेलंगाना के जगतियाल जिले में भी करीब 50 स्ट्रे डॉग्स को जहर का इजैक्शन लगाकर मारा गया. इस हत्या का एक वीडियो 30 दिसंबर का आया है. इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक शख्स हाथ में जहर का इंजैक्शन लेकर खड़ा है. जैसे ही कुत्ता उसके करीब आता है वो उसे जहरीला इंजैक्शन लगा देता है. इंजैक्शन लगने के बाद कुत्ता कुछ मीटर दूर जाता है और गिर पड़ता है. कुछ ही मिनटों में कुत्ता तड़प तड़प कर दम तोड़ देता है.
तेलंगाना में जिस तरह आवारा कुत्तों को ज़हर देकर मारा गया, वो हैवानियत है. बेज़ुबान जानवरों की जान लेना कोई समाधान नहीं हो सकता.
सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई के दौरान बेज़ुबान कुत्तों की आवाज़ उठाने वालों को चुप कराने की कोशिश हुई. एक वकील ने सुझाव दिया कि आवारा कुत्तों को adopt करना एक रास्ता हो सकता है तो जज साहब ने कहा अनाथ बच्चों के adoption की बात क्यों नहीं करते ?
जब आवारा कुत्तों पर हो रहे जुल्म का सवाल उठाया गया तो जज साहब ने कहा कि हम वीडियो चलाएंगे तो पता चलेगा कि इंसानों के साथ क्या होता है.
जब ये सुझाव आया कि नसबंदी एक रास्ता है तो उसपर टिप्पणी हुई कि अब बस कुत्तों की counseling करना ही बाकी रह गया है.
मुझे लगता है कि इस approach से कोई फायदा नहीं होगा. जो लोग बेज़ुबान की आवाज़ उठाते हैं, उनके सुझावों को सुना जाना चाहिए और इस मसले को इंसान और जानवर के बीच टकराव की तरह देखने की बजाय समाधान पर विचार होना चाहिए.
Get connected on Twitter, Instagram & Facebook

Mass killing of stray dogs by lethal injection is inhuman

WhatsApp Image 2025-04-29 at 3.16.47 PM (1)
Disturbing news has come from Telangana. Nearly 500 stray dogs have been savagely killed in Kamareddy, Warangal and Jagtial districts.
The mass killing of stray dogs was carried out by professional dog killers on instructions from newly elected sarpanches. They sarpanches had promised voters to kill stray dogs during last month’s panchayat elections.
In Kamareddy district, a campaign to kill stray dogs was carried out on January 6, 7 and 8 by the local panchayats. An NGO, Stray Animals Foundation of India lodged an FIR detailing how local sarpanches killed these animals to fulfill their electoral promises. In three days, more than 300 stray dogs were killed during the operation.
In Jagtial district, nearly 50 stray dogs were administered lethal injections. A video of this act on December 30 has been circulated. It clearly shows a killer injecting the animal with an injection, the dog limps off to a few metres and falls dead.
Poisoning stray dogs to death is outrightly inhuman. This cannot be, and must not be, a solution.
During recent hearings in the Supreme Court, efforts were made to stifle the voices of animal lovers. When a lawyer suggested that adoption of stray dogs could be a way out, the hon’ble judge asked, why not adopt orphans?
When the issue of atrocities on stray dogs was raised, the hon’ble judge responded saying, we can play here videos of what is happening to human beings.
When a suggestion for sterilization was put forward, a remark was made, only counselling of stray dogs is now left.
I think such an approach will not help. Suggestions given by animal lovers, who raise the voice of animals must be heard. A solution must be found instead of viewing this as a human vs animal issue.
Get connected on Twitter, Instagram & Facebook

Maharashtra polls: friends turn foes

WhatsApp Image 2025-04-29 at 3.16.49 PM
Voting for 29 municipal corporations across Maharashtra will take place tomorrow. The political focus is mainly on Mumbai, where the BJP-led Mahayuti is seeking to wrest control of the BMC (Brihanmumbai Municipal Corporation) from the Shiv Sena.
Over 3.48 crore voters will decide the fate of 15,931 candidates for 2,869 seats in 893 wards. Counting will take place on January 16.
Chief Minister Devendra Fadnavis led the campaign for the Mahayuti alliance. He campaigned tirelessly across the state. The elections mark the first BMC elections after the 2022 split in Shiv Sena, which has been ruling the civic body for the last 25 years.
The elections also saw the coming together of Thackeray cousins, Uddhav and Raj Thackeray, after two decades, as they sought to consolidate Marathi votes.
Elections are being held after a gap of more than six years, with major civic bodies in the Mumbai Metropolitan Region and cities such as Pune, Nagpur, Nashik, Thane, Solapur and Chhatrapati Sambhajinagar going to the polls.
Instead of local issue, the main topics in the civic polls ranged from Hindu-Muslim to India-Pakistan. Chief Minister Devendra Fadnavis led a massive road show in Nagpur by riding a motorbike on Tuesday, while Uddhav Thackeray, his son Aditya and Raj Thackeray’s son Amit did door-to-door campaigning.
The elections saw the chief minister campaigning against his deputy CM Ajit Pawar’s party, while Ajit Pawar levelled corruption charges against BJP and Eknath Shinde’s Shiv Sena. Uddhav Thackeray branded CM Fadnavis as anti-Marathi.
Minister in Fadnavis government, Nitesh Rane alleged that Uddhav Thackeray is trying to appease Muslim voters.
Several BJP leaders alleged Eknath Shinde’s partymen were distributing money to voters, while in Ambernath and Kalyan-Dombivali, BJP and Eknath Shinde’s Sena supporters came to blows.
All political equations were thrown to the winds and alliances were given a go-by during the civic polls.
Questions arise: Will the rivalry that is being noticed now continue after the results are out on Jan 16?
Will Uddhav Thackeray’s Sena again join hands with Congress?
Will BJP and Eknath Shinde’s Sena manage to remove bitterness?
Will Ajit Pawar and his uncle Sharad Pawar’s parties unite after the civic poll results are out?
An amazing scenario unfolded during the civic polls. Ideologies and alliances were given the go-by. There was hardly any distinction between friends and enemies.
Devendra Fadnavis toiled hard during campaigning. Uddhav and Raj Thackeray made it an existential issue.
If the Thackeray cousins lose this time in BMC, their parties will be in deep waters. This election will also be a test for the late Balasaheb Thackeray’s legacy. It was the late Balasaheb Thackeray who used to wield his remote to run BMC.
Secondly, decency and restraint were thrown to the winds by speakers of all main parties during the campaign while making accusations.
One leader said, BJP will separate Mumbai from the rest of Maharashtra, while another leader said, Uddhav Thackeray will install a Muslim as Mumbai mayor. Uddhav Thackeray said, if BJP comes to power, it will install a Hindu as mayor, not a Marathi as mayor.
This civic election saw principles thrown to the winds while choosing allies. I think this trend will be seen in Maharashtra politics in the coming weeks.
Get connected on Twitter, Instagram & Facebook

महाराष्ट्र चुनाव: दोस्त दोस्त ना रहा

WhatsApp Image 2025-04-29 at 3.16.49 PM
महाराष्ट्र में 29 नगर निगमों के लिए कल वोट डाले जाएंगे. 3 करोड़ 48 लाख वोटर 16,931 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. शुक्रवार को वोटों की गिनती होगी.
बीजेपी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना वाली महायुति वृहन्मुम्बई नगर निगम पर पुरानी एकीकृत शिवसेना का 25 साल से चला आ रहा कब्ज़ा खत्म करने की पुरज़ोर कोशिश कर रही है, जबकि इस बार उद्धव और राज ठाकरे दोनों मिल कर टक्कर दे रहे हैं. 2022 में शिवसेना में विभाजन होने के बाद पहली बार बीएमसी का चुनाव हो रहा है. शिवसेना पिछले 25 साल से इस नगर निगम पर काबिज़ है.
चुनाव नगर निगमों का है, लेकिन कैम्पेन के मुद्दे हिन्दु-मुसलमान से लेकर भारत और पाकिस्तान तक पहुंच गए. मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस बाइक पर नागपुर में घूमे, पुणे में अपने ही डिप्टी सीएम अजित पवार की पार्टी के खिलाफ प्रचार किया, अजित पवार ने बीजेपी और एकनाथ शिन्दे की शिवसेना पर भ्रष्टाचार के इल्जाम लगाए, उद्धव ठाकरे ने देवेन्द्र फडणवीस को मराठी विरोधी करार दिया तो नितेश राणे ने उद्धव ठाकरे पर मुसलमानों के वोट के लिए भगवा छोड़कर हरा चोला ओढ़ने का इल्जाम लगा दिया.
बीजेपी के नेताओं ने एकनाथ शिन्दे की पार्टी पर वोटर्स को पैसा बांटने का इल्जाम लगाया. कल्याण डोम्बिवली और अम्बरनाथ में तो बीजेपी और शिन्दे की शिवसेना के कार्यकर्ता आपस मे भिड़ गए, खून खराबा तक हो गया. यानि महाराष्ट्र में महानगर पालिका के चुनाव जीतने के लिए सारे समीकरण टूट गए, सारे गठबंधन बिखर गए.
सवाल ये है कि जो दुश्मनी आज दिख रही है, क्या वो 16 जनवरी को चुनाव नतीजे आने के बाद भी जारी रहेगी? या 16 जनवरी के बाद उद्धव ठाकरे और कांग्रेस फिर साथ साथ दिखेंगे? क्या बीजेपी और शिन्दे की शिवसेना की कड़वाहट दूर हो जाएगी? क्या नगर निगम चुनाव के बाद अजित पवार और शरद पवार साथ साथ आ जाएंगे?
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस बार मुंबई में बदलाव तय है, BMC में महायुति का ही मेयर होगा. पिछले चार साल में सियासी समीकरण बदले हैं. अब उद्धव ठाकरे के हाथ से पार्टी निकल चुकी है, चुनाव निशान भी चला गया है और महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की पार्टी का एक ही गढ़ मुंबई बचा है. इसलिए बीजेपी BMC पर कब्जे की पूरी कोशिश कर रही है.
उद्धव को सबसे ज्यादा टेंशन BMC को लेकर है. प्रचार के आखिरी दिन उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे मुंबई की सड़कों पर पैदल घूमे, घर-घर जाकर वोट मांगे. उद्धव ठाकरे अंधेरी के संघर्ष नगर इलाके में गए, वोटर्स से मिले.
महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों में इस बार कमाल का नज़ारा देखने को मिला. न किसी ने विचारधारा की परवाह की, न गठबंधन की. न दोस्ती काम आई, न दुश्मनी.
देवेंद्र फडणवीस ने इन चुनावों में जान लगा दी. उद्धव और राज ठाकरे के लिए ये अस्तित्व का सवाल बन गया. ये दोनों इस बार BMC चुनाव हार गए तो कहीं के नहीं रहेंगे. इस चुनाव में बालासाहेब ठाकरे की विरासत का भी इम्तिहान होगा. BMC का रिमोट हमेशा बालासाहेब के हाथ में रहा.
इस बार चुनाव जीतने के लिए न आरोपों की मर्यादा रखी गई, न भाषा की. किसी ने कहा कि बीजेपी वाले मुंबई को महाराष्ट्र से अलग कर देंगे, किसी ने कहा कि ठाकरे मुसलमान को मेयर बना देंगे. ठाकरे ने कहा कि बीजेपी आई तो हिंदू को मेयर बनाएंगे, मराठी को नहीं.
सबसे बड़ी बात है कि चुनाव लड़ते समय गठबंधन का साथी चुनने में सिद्धांतों को ताक पर रख दिया गया. मुझे लगता है कि महाराष्ट्र में राजनीति का ये ट्रेंड काफी दिनों तक दिखाई देगा.
Get connected on Twitter, Instagram & Facebook