Rajat Sharma

My Opinion

मोदी : एक चायवाले ने बैरिस्टर को पीछे छोड़ा

BLOG_6.jpg

नरेंद्र मोदी आज भारत के लगातार सबसे लम्बे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गये. उन्होंने पंडित जवाहर लाल नेहरू के 4398 दिन वाले रिकॉर्ड को तोड़ा. मोदी सरकार के 12 साल भी पूरे हो चुके हैं.

पंडित नेहरू के मुकाबले नरेंद्र मोदी का रिकॉर्ड इतना महत्वपूर्ण क्यों है, ये समझने की जरूरत है.

पंडित नेहरू एक बड़े राजनीतिक परिवार से आए थे और मोदी के परिवार का राजनीति से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं था.

नेहरू जी के पिता बहुत बड़े वकील थे, नेहरू जी लंदन के Harrow School में पढ़े, बैरिस्टर बने, मोदी के पिताजी की रेलवे स्टेशन पर चाय की दुकान थी. गरीब मां दूसरों के घरों में बर्तन मांजती थीं. मोदी भी स्टेशन पर चाय बेचने का काम करते थे.

नेहरू जी की आज़ादी की लड़ाई में बड़ी भूमिका थी. उनके सिर पर गांधी जी का हाथ था. मोदी ने अपना रास्ता खुद बनाया. 30 साल तक RSS के प्रचारक के रूप में गली-गली, गांव-गांव भटके. जब से चुनाव लड़ना शुरू किया, कभी नहीं हारे.

मोदी की सफलता की एक बड़ी वजह ये है कि प्रचारक के तौर पर घूम-घूम कर जो सीखा, वो बाद में काम आया. 13 साल मुख्यमंत्री रहे. एक-एक दिन चुनौतियों से भरा था. चारों तरफ से हमला हो रहा था, संकट से लड़ने का ये अनुभव भी काम आया.

मोदी को प्रधानमंत्री बने 12 साल हो गए, छुट्टी नहीं ली, अथक परिश्रम किया. ऐसे कई काम किए जिनके लिए इच्छाशक्ति और साहस दोनों की ज़रूरत होती है, जैसे Article 370 हटाना, पाकिस्तान को घर में घुसकर मारना.

मोदी की मेहनत और हिम्मत उन्हें बाकी प्रधानमंत्रियों से अलग बनाती है. गरीबी की विरासत, संकट को अवसर में बदलने की क्षमता, मोदी के रिकॉर्ड को, मोदी की उपलब्धि को, बड़ा बनाती है.

नटराजन के खिलाफ साज़िश किस ने की?

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के साथ बड़ा खेल हो गया. राज्यसभा चुनाव में उसकी उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन को निर्वाचन अधिकारी ने रद्द कर दिया.

एक मामूली गलती के कारण कांग्रेस जीता हुआ चुनाव हार गई. कांग्रेस के साथ खेल कैसे हुआ?

तीन सीटों पर चुनाव होने थे. BJP के पास दो सीटें जीतने के अलावा भी अतिरिक्त वोट थे लेकिन तीसरी सीट जीतने के लिए 10 विधायक और चाहिए थे.

कांग्रेस के पास एक सीट जीतने लायक वोट तो थे ही, बल्कि 5 अतिरिक्त वोट थे. सबको लगता था कि BJP 2 और कांग्रेस 1 सीट आसानी से जीत जाएगी लेकिन BJP ने तीसरी सीट पर उम्मीदवार खड़ा करके सबको चौंका दिया.

कांग्रेस चौकन्नी थी. उसे लगा BJP उसके विधायकों को तोड़ेगी, तो सारे विधायकों को private jet से बेंगलुरु भेजने की तैयारी हुई.

लेकिन कांग्रेस के जो नेता मीनाक्षी नटराजन की उम्मीदवारी से नाराज़ थे, उन्होंने मीनाक्षी के खिलाफ एक पुराने फौजदारी मामले की सूचना चुपके से BJP को दे दी, BJP ने शिकायत की और मीनाक्षी का नामांकन रद्द हो गया. अब BJP के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए जाएंगे.

कांग्रेस के विधायक बेंगलुरु के Resort में आराम करने के लिए निकले थे लेकिन प्लेन उड़ान भरता, इससे पहले ही खेल हो गया. इसे कहते हैं कहीं पे निगाहें, कहीं पे निशाना.

तृणमूल नेताओं पर अंडे कौन फेंक रहा है ?

बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेता जहां जा रहे हैं, वहां लोग चोर-चोर के नारे लगा रहे हैं और उन पर अंडे, टमाटर फेंक रहे हैं.

कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचने पर कल्याण बनर्जी के खिलाफ लोगों ने चोर-चोर के नारे लगाए.

बिधाननगर के मेयर सब्यसाची दत्ता को पुलिस जब कोर्ट में पेशी के लिए लेकर पहुंची, तो वहां लोगों ने चोर-चोर के नारे लगाए और उन पर अंडे और टमाटर फेंके.

जब सब्यसाची को पुलिस अस्पताल ले गई, वहां भी लोगों ने उन पर सड़े हुए अंडों की बारिश कर दी.

जो लोग चोर-चोर के नारे लगा रहे थे, जो सड़े हुए अंडे फेंक रहे थे, वे आम लोग हैं.

तृणमूल के नेता आरोप लगा रहे हैं कि ये सब बीजेपी करवा रही है, लेकिन सवाल ये है कि बीजेपी एक नेता के घर के सामने तो कार्यकर्ताओं को इकट्ठा कर सकती है, लेकिन इस तरह की तस्वीरें तो हर जगह से आ रही हैं.

कल्याण बनर्जी एयरपोर्ट पहुंचे, ये तो किसी को पहले से पता नहीं था, वहां नारेबाजी हुई. आम लोगों को तो पहले से जानकारी नहीं थी कि सब्यसाची को पुलिस कब अस्पताल ले जाएगी, कब कोर्ट में पेश करेगी लेकिन दोनों जगह नारेबाजी हुई, अंडे फेंके गए.

बंगाल को लेकर दो बातें बिल्कुल साफ हैं. न पब्लिक ममता दीदी के साथ है, न उनके ज्यादातर विधायक और सांसद साथ हैं. संगठन भी बिखरने लगा है.

मोटी बात ये है कि ममता के राज में बड़े पैमाने पर ज्यादतियां हुईं, लोगों के साथ जुल्म हुआ, उनकी पार्टी के नेताओं ने लूट मचाई, पार्टी में जो अच्छे लोग थे उनको बोलने से डर लगता था.

अब पासा पलट गया है. बगावत हो रही है. जो लोग अभी भी खुलकर ममता का साथ दे रहे हैं, उनके पास अपना कोई जनाधार नहीं है.

कल्याण बनर्जी सबसे ज्यादा vocal हैं. उनके चुनावक्षेत्र में 7 विधानसभा सीटें हैं. यहां TMC सिर्फ 2 सीटें जीत पाई. महुआ मोइत्रा कृष्णानगर से सांसद हैं. वहां 7 विधानसभा सीटें हैं, इनमें से तृणमूल केवल 3 जीत पाई.

कीर्ति आजाद के चुनावक्षेत्र में 7 विधानसभा सीटें हैं लेकिन TMC को सिर्फ 1 पर जीत मिली. शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल से सांसद हैं, यहां भी विधानसभा की 7 सीटें हैं और सारी की सारी सीटें BJP ने जीती हैं. ये तथ्य और आंकड़े सारी कहानी अपने आप कह रहे हैं.

Get connected on Twitter, Instagram & Facebook

Why Mamata needs Sonia now

BLOG_6.jpg

The INDIA bloc meeting in Delhi on Monday was attended by leaders of 25 opposition parties. On the face of it, they agreed to let bygones be bygones, and give a united fight to BJP . But is it possible or feasible?

The meeting was convened at the request of Mamata Banerjee, whose party, Trinamool Congress has split, both in the assembly and Parliament. Mamata is in dire need of help to save her party.

Congress is now the biggest constituent of the so-called alliance. It has governments in three states.

This alliance, set up two years ago, is on a national level, but the fact remains that Congress has lost three Lok Sabha elections consecutively.

Among the regional leaders who faced electoral drubbings in the recent past include Tejashwi Yadav, Sharad Pawar, Akhilesh Yadav and Uddhav Thackeray.

There were two other strong regional leaders, Arvind Kejriwal and M K Stalin in the alliance, but they have moved away from Congress. The alliance is now weak.

Rahul Gandhi now wants an alliance of leaders and parties which were defeated in elections.

Assembling parties of different hues may be the need of the hour, but none of them like each other from the core of their hearts. The choice is between the devil and the deep sea.

Who is the traitor?

On Monday, while Mamata Banerjee was attending the INDIA bloc meet, 20 out of 28 Trinamool Congress MPs revolted. They formed a group and wrote to the Speaker of Lok Sabha extending support to the NDA.

Already, 58 out of 80 Trinamool MLAs in West Bengal assembly have formed a separate group with Ritabrata Banerjee being recognized as Leader of Opposition.

Times change in a flash in politics. Those who had been Mamata loyalists are being termed as traitors. Kakoli Ghosh Dastidar, the leader of breakaway parliamentary group, who stood with Mamata through thick and thin, has left.

But one must have a look at those left in TMC who are calling her a traitor.

MPs like Kirti Azad , who stayed in BJP for a long stretch, and later crossed over to Mamata’s party are now calling the breakaway MPs as traitors. This is like the pot calling the kettle black.

Get connected on Twitter, Instagram & Facebook

ममता को सोनिया की ज़रूरत 

BLOG_6.jpg

दिल्ली में सोमवार को 25 विपक्षी दलों के नेता INDI alliance की मीटिंग में पहुंचे. तय ये हुआ कि अब तक जो हुआ, सो हुआ, अब बीजेपी के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे.

लेकिन क्या ये सारी पार्टियां एक गठबंधन में रह पायेंगी?

ये बैठक ममता बनर्जी के आग्रह पर बुलाई गई थी. ममता को सहारे की ज़रूरत है, उनकी पार्टी इस वक्त बैसाखियों पर है.

वो ज़माना चला गया, जब इंडी अलायंस में ममता बनर्जी का दबदबा था. उस समय उन्होंने विधानसभा चुनाव में BJP को हराया था. लोकसभा में भी उनके अच्छे खासे सांसद थे, लेकिन देखते ही देखते सब कुछ बदल गया.

INDI alliance में अब कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है, तीन राज्यों में उसकी सरकारें हैं पर alliance तो राष्ट्रीय स्तर पर है और कांग्रेस तीन बार लोकसभा चुनाव हार चुकी है.

हारे हुए क्षेत्रीय नेताओं में तेजस्वी यादव, शरद पवार, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव हैं. पहले दो और दिग्गज थे, केजरीवाल और स्टालिन. सब के सब चुनाव हारने के बाद कांग्रेस से दूर होते गए. इंडी अलायंस बिखरने लगा.

राहुल गांधी कम से कम इस मामले में फायदे में हैं, चुनाव हार चुके नेता फिर से अलायंस बनाने के लिए विवश हैं.

वक्त की मजबूरी है, पर दिल से कोई एक दूसरे को नहीं चाहता. इसे कहते हैं, रहा भी न जाए, सहा भी न जाए.

गद्दार कौन? वफादार कौन?

हैरानी की बात है कि ममता बनर्जी दिल्ली में थीं और उसी समय दिल्ली में उनकी पार्टी संसद में टूट गई. लेकिन ममता पार्टी में टूट पर एक शब्द नहीं बोलीं.

तृणमूल कांग्रेस के 28 में से बीस सांसदों ने अपना रास्ता अलग कर लिया. काकोली घोष दस्तीदार के नेतृत्व में इन सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को पत्र भेज कर कहा कि वे अब सदन में NDA का समर्थन करेंगे.

इस वक्त तृणमूल कांग्रेस तीन गुटों में बंटी नज़र आ रही है.

एक गुट है ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी का.

दूसरा गुट है काकोली घोष दस्तीदार की अगुवाई वाले तृणमूल कांग्रेस के सांसदों का,

और तीसरा गुट है बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस के विधायकों के नेता ऋतब्रत बनर्जी का.

सियासत में वक्त कैसे बदलता है, ये सोमवार को दिल्ली में दिखाई दिया.

ममता बनर्जी जहां बैठ कर, सोनिया और राहुल के साथ मिलकर मोदी से लड़ने का प्लान बना रही थीं, उससे थोड़ी ही दूर उनकी पार्टी के दो-तिहाई सांसद दीदी को छोड़कर मोदी का समर्थन करने की चिट्ठी ड्राफ्ट कर रहे थे.

ये सही है कि जाने वालों में काकोली घोष दस्तीदार जैसे सांसद हैं, जो जीवनभर तृणमूल कांग्रेस में रहे, इसलिए उनके पाला बदलने को गद्दारी कहा गया. पर गद्दार कहने वाले कौन हैं, ये देखना भी जरूरी है.

कीर्ति आजाद जो जिंदगीभर BJP में रहे, कुछ ही साल पहले टिकट पाने के लिए दीदी की शरण में आए, अब TMC छोड़ने वालों को गद्दार कह रहे हैं.

Get connected on Twitter, Instagram & Facebook

Opportunity in Anarchy: Why Modi lashed out at Congress?

BLOG_6.jpg

Addressing a rally in Surat on Friday, Prime Minister Narendra Modi targeted Congress for, what he said, “spreading negativity, hunting for opportunity in anarchy, making fun of Atmanirbharta (self-reliance)”.

Modi said, Congress is unable to win elections and is spreading anarchy and uncertainty, in its fight for existence. “Yeh Sab Ab Nahin Chalega (this won’t be allowed)”, the PM said.

Explaining, Modi said, the people of India have come out of the era of negativity during decades of Congress rule and they are now fully determined to achieve a Viksit, Atmanirbhar Bharat (developed, self-reliant India).

Modi’s message was clear. He said, if people march forward two steps, he was willing to walk three more steps. “For me, I do not like to stop and rest, but Congress does not want progress”, he said.

The PM said, the people of India trust BJP and this was evident from its electoral wins in Bihar, Bengal, Assam and other states. On the other hand, he said, people are angry with the Congress and because of this, the party had to change its chief minister in Karnataka.

Congress leader Rahul Gandhi had been making negative remarks about the economy for the last several days. He told a party conclave of tribals that the nation is going to soon face an “economic tsunami” and “Modi’s Made in India dream has failed”.

Rahul Gandhi says, all is not well, both in economy and governance. He wants youths to come out on the streets, spread anarchy, so that Congress can sniff an opportunity.

This was the reason why Modi targeted Congress at his Surat rally. He mentioned how negativity was being spread, but people have shaken off the old era of negativity.

Modi was not speaking in a vacuum about ‘Atmanirbharta’. He visited the Larsen & Toubro plant in Hajira, set up jointly with DRDO, where Zorawar light battle tanks, K-9 Vajra self-propelled howitzers, anti-drone warfare weapon indigenous Tejastra and Teer UAVs were on display.

If economy is strong, who is misleading public?

The Reserve Bank of India on Friday said the economy was strong and stable on all parameters, and the Middle East war will not adversely affect India’s growth rate. RBI revised its GDP growth rate projections from 6.9 to 6.6 per cent.

On Friday, the Centre announced a series of measures to attract foreign investment. These included changes in rules regarding investments by foreign individuals in Indian stocks, offering more investment options to FPIs (foreign portfolio investors) and making income on government bonds tax-free with retrospective effect from April 1.

These measures were taken because foreign portfolio investors had withdrawn nearly Rs 2.25 lakh crore from Indian stock exchanges in the last five months. FPIs normally invest money in stocks, mutual funds and bonds.

With the removal of income tax and capital gains tax for such investors, Indian economy is going to get a big inflow of foreign exchange in coming weeks.

There has been efforts to create scare in the minds of people vis-à-vis the economy.

American news agency Bloomberg News retracted a story published June 2 which said the RBI may have sold part of its gold reserves to protect India’s foreign exchange assets from mounting pressure triggered by Iran war.

The Bloomberg report had said, RBI likely sold nearly $12 billion worth of gold in the two weeks ending May 22, even as it purchased about $7.5 billion in foreign currency assets.

Bloomberg News retracted the story saying it was based on an incorrect analysis by Bloomberg Economics. It said, the analysis erroneously used same-day domestic gold prices to value RBI’s gold reserves. Using previous day’s London Bullion Market Association price shows that gold holdings were unchanged in May.

The Centre and RBI had rubbished the Bloomberg report as baseless. On the contrary, RBI said, with the prices of gold rising in international market, the value of India’s gold reserves has risen by 64 per cent.

RBI said, India’s foreign reserve has risen by $23 billion compared to last year and there was no need to sell gold.

The retraction of the baseless report by Bloomberg is evidence that some forces are trying to tarnish India’s image by publishing baseless news.

US President Donald Trump has admitted that Prime Minister Modi is a “tough leader” and it is difficult to strike trade deal with him.

Several times in recent months, efforts were made to create a narrative that Modi was “compromised” and is working under pressure from Trump. This narrative has now been nailed by none other than Russian President Vladimir Putin. He said in an interview that Modi was a strong and trusted leader and no pressure can ever work on him. Western countries should know this, he said.

Putin said, “India is one of the leading economies of the world that has showed the highest rate of economic growth. This is not something that comes out of the blue. This is result of the hard work that the government of India has been doing under the leadership of Prime Minister Narendra Modi.”

Get connected on Twitter, Instagram & Facebook

अराजकता में अवसर : मोदी ने कांग्रेस को निशाने पर क्यों लिया?

BLOG_6.jpg

सूरत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर सीधा वार किया. कहा, कांग्रेस निराशावादी है, अराजकता में अवसर ढूंढ रही है, आत्मनिर्भर भारत का मज़ाक उड़ाती है, कांग्रेस चुनाव जीत नहीं पाती इसलिए अराजकता, अनिश्चितता फैलाकर अपना वजूद बचाना चाहती है लेकिन अब ये सब नहीं चलेगा.

मोदी ने कहा कि देश नकारात्मकता के दौर से आगे निकल चुका है, भारत के लोग सपनों और संकल्पों से भरे हैं और अगर देश के पास दृढ़संकल्प है, तो विकसित, आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं है.

प्रधानमंत्री का संदेश साफ था, कहा, देश के लोग दो कदम चलेंगे, तो वो तीन कदम चलने को तैयार हैं, उन्हें रुकना- थकना मंजूर नहीं है, कांग्रेस को देश की तरक्की पसंद नहीं
है.

मोदी ने कहा, भारत को भाजपा पर भरोसा है, इसीलिए देश भर में भाजपा चुनाव जीत रही है, बंगाल के चुनाव नतीजे इसका सबसे नया सबूत हैं.

मोदी ने कहा, कांग्रेस के कुशासन से जनता नाराज है, इसीलिए कांग्रेस को कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलना पड़ा.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पिछले कई दिनों से देश की अर्थव्यवस्था के बारे में नकारात्मक बातें कह रहे हैं. वह कह रहे हैं कि आर्थिक सुनामी आने वाली है, मोदी का Made in India फेल हो गया.

राहुल के हिसाब से देश में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा, वह तो चाहते हैं कि नौजवान सड़कों पर उतर आएं, देश में अराजकता वाला माहौल पैदा हो ताकि कांग्रेस का काम हो जाए.

इसलिए मोदी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया, निराशा की मानसिकता का जिक्र किया और मोदी ने जो कहा वो सिर्फ कोरी बातें नहीं हैं. आत्मनिर्भर भारत की मिसाल गुजरात में देखने को मिली.

मोदी ने लार्सन एंड टुब्रो कंपनी के प्लांट का दौरा किया. इस प्लांट में L&T DRDO के साथ मिलकर हल्के टैंक, UAV और दुश्मन के ड्रोन्स को नष्ट करने वाले हथियार बना रही है.

हजीरा के प्लांट में मोदी ने ज़ोरावर लाइट बैटल टैंक, K-9 वज्र self-propelled हॉविट्ज़र देखा, एंटी ड्रोन वारफेयर में काम आने वाले स्वदेशी हथियार तेजस्त्र और तीर UAV को भी देखा.

अगर अर्थव्यवस्था मजबूत है, तो गुमराह करने वाला कौन?

भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को कहा कि देश की अर्थव्यवस्था मजबूत है, सारे मानदंड सही हैं, ईरान युद्ध का भारत की वृद्धि दर पर कोई ख़ास फ़र्क नहीं पड़ेगा, बैंक ने कहा भारत की GDP वृद्धि दर 6.9 की बजाय 6.6 प्रतिशत रहेगी.

शुक्रवार को ही सरकार ने विदेशी पूंजी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए बड़ा फैसला किया. अब विदेशी निवेशकों को भारत में हुई कमाई के ब्याज पर इनकम टैक्स नहीं देना होगा.

इसके अलावा, अगर विदेशी निवेशक सरकारी बॉन्ड में पैसा लगाते हैं, तो उनके ऊपर कैपिटल गेन्स टैक्स भी नहीं लगेगा. इसके लिए सरकार ने अध्यादेश जारी कर दिया.

अब तक विदेशी निवेशकों को अपने निवेश पर मिलने वाले ब्याज पर 20 परसेंट टैक्स देना पड़ता था. अब ये टैक्स नहीं देना होगा.

जो विदेशी निवेशक भारत के शेयर बाजार और बॉन्ड्स में एक साल से ज़्यादा वक्त के लिए पैसे लगाते थे, उन पर 12.5 परसेंट का कैपिटल गेन्स टैक्स लगता था. सरकार ने इसे भी हटा लिया है.

इसकी वजह ये है कि पिछले पांच महीनों में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक भारत के स्टॉक मार्केट से दो लाख 25 हज़ार करोड़ रुपए निकाल चुके हैं. फॉरेन पोर्टफ़ोलियो इन्वेस्टर्स यानि FPI ऐसे विदेशी निवेशक होते हैं, जो भारत में शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड और बॉन्ड्स में निवेश करते हैं.

अब सरकार ने विदेशी निवेशकों को कैपिटल गेन्स टैक्स और इनकम टैक्स से राहत देने का फैसला किया है, इससे दुनिया में भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर दिलचस्पी बढ़ने की उम्मीद है.

अर्थव्यवस्था को लेकर जनता के मन में गलतफहमियां फैलाने की कोशिशें हो रही हैं. इसका भी सबूत सामने आया.

अमेरिकी मीडिया हाउस ब्लूमबर्ग ने अपनी वो खबर वापस ले ली है जिसमें कहा गया था कि रिज़र्व बैंक ने मई में 12 अरब डॉलर का सोना बेच दिया। ब्लूमबर्ग ने माना है कि उसकी ये रिपोर्ट ग़लत थी, ग़लत तथ्यों और ग़लत विश्लेषण पर आधारित थी.

ब्लूमबर्ग ने आज कहा कि डेटा एनालिसिस से साफ है कि रिज़र्व बैंक के पास मौजूद सोने के भंडार में हाल के महीनों में कोई बदलाव नहीं आया है. सरकार और रिज़र्व बैंक ने ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट को भ्रामक और निराधार बता कर खारिज कर दिया था.

रिज़र्व बैंक ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम बढ़े हैं, इसलिए भारत के गोल्ड रिजर्व की कीमत भी करीब 64 परसेंट बढ़ गई है.

RBI ने कहा कि भारत का फॉरेन रिज़र्व भी पिछले साल की तुलना में 23 बिलियन डॉलर बढ़ा है इसीलिए, भारत को सोना बेचने की ज़रूरत ही नहीं है.

ब्लूमबर्ग ने जिस तरह भारत के सोना बेचने की झूठी खबर छापी, फिर उसे वापस लिया, ये इस बात का सबूत है कि बेसिर-पैर की रिपोर्ट छाप कर भारत को बदनाम करने की कोशिश की जाती है लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने माना कि नरेंद्र मोदी एक tough leader हैं, उनके साथ सौदा करना बहुत मुश्किल काम है.

ट्रंप को लेकर कई बार ये बात फैलाने की कोशिश की गई कि नरेंद्र मोदी उनके दबाव में आ जाते हैं. इसका जवाब भी आज ही मिला.

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि नरेंद्र मोदी एक ताकतवर और भरोसेमंद नेता हैं और उन पर कोई दबाव नहीं बना सकता. ये बात पश्चिम के देशों को अच्छी तरह समझ लेनी चाहिए.

Get connected on Twitter, Instagram & Facebook

Is INDI Alliance falling apart?

BLOG_6.jpg

First, he predicted that if he spoke in Parliament, an earthquake would happen. Then, he predicted a hydrogen bomb explosion will shake the electoral system.

On Wednesday, Congress leader Rahul Gandhi told an Adivasi Professional Conclave that an “economic tsunami” is going to hit India soon, those in top echelons of government were providing him secret information about an “institutional revolt” brewing and that, Modi government might impose “something like an Emergency” to suppress public dissent.

His conclusion: Narendra Modi may not continue as PM within a year.

In India, we have a Constitution under which people exercise their vote and governments are made or thrown out. Recently, state governments in Bengal, Kerala and Tamil Nadu were thrown out and new government took charge, all because of a clear electoral mandate.

Those who could not defeat Modi at the hustings, now want youths to come to the streets, spread anarchy and cause riots. This is negative thinking which is dangerous for the nation.

Those who flaunt copy of the Constitution of India at public rallies, must know that this book clearly states election is the only method to change government and system.

Even Congress leaders say in private that BJP cannot be defeated so long as Modi is there, and Congress cannot win so long as Rahul is there.

This could be the reason why Rahul Gandhi is making ominous predictions about earthquakes, tsunami and hydrogen explosion.

On June 10, Narendra Modi is going to better Jawaharlal Nehru’s record as the longest serving elected Prime Minister of India. Naturally, some people cannot digest this fact easily. There is no treatment for such indigestion.

Meanwhile, Congress-led INDI alliance that was launched with much fanfare two years ago is falling apart. On Thursday, DMK announced it will boycott the June 8 INDI alliance meeting in Delhi.

DMK leaders alleged Congress indulged in treachery by joining TVK government in Tamil Nadu. DMK MPs have decided to sit away from Congress benches in Parliament.

The exit of DMK from INDI alliance will have a big effect on politics at the centre. Aam Aadmi Party has already broken off all connections with Congress. Trinamool Congress is fast slipping out from Mamata Banerjee’s hands. It can be assumed naturally that TMC rebels will not join the INDI alliance.

This alliance of opposition parties was launched before the 2024 Lok Sabha elections. Nitish Kumar was the first promoter, but he quit and joined hands with BJP. The alliance that was formed two years ago now lies in shambles.

Delhi fire: Blame game has begun

After the gruesome death of 21 people in the devastating hotel fire in South Delhi, officers of Municipal Corporation of Delhi and Revenue Department visited the spot to initiate probe. Senior officials of one department are now blaming the others.

MCD officials say, rooms in the building were added without seeking permission, there was no fire alarm system and ventilation, windows were sealed and there was only one entry and exit point.

Officials said, the hotel did not have no-objection certificate from Fire Services department.

The question: whose responsibility is it to check whether a building has been built as per fire safety norms? MCD and fire department officials are blaming each other.

MCD deputy commissioner Rakesh Kumar said, MCD neither issued any license to run a BnB in a residential building, nor was any fire NOC file sent to MCD. He said the structure was not built illegally, but the blame lies with licensing departments.

A Bnb was ablaze and 21 people died, another building in a nearby locality in Saket collapsed and six people died, while illegal construction was going on. Who are the persons responsible?

Two years ago, students were drowned when water gushed into a coaching centre in Mukherjee Nagar. There are many such incidents where greed, corruption and negligence were clearly visible.

The blame game that is going on between MCD and fire department for Malviya Nagar hotel fire is shameful.

It is the government’s responsibility to fix accountability, irrespective of whether the mistake lies with police or fire department or MCD. Those held accountable must be taught a lesson.

Get connected on Twitter, Instagram & Facebook

INDI Alliance क्यों बिखर गया?

BLOG_6.jpg

पहले भूकंप आने और फिर हाइड्रोजन बम फटने की बात करने वाले राहुल गांधी ने फिर भविष्यवाणी की. राहुल ने कहा कि उन्हें लगता है कि नरेंद्र मोदी ज्यादा दिन तक प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे, एक साल के भीतर उनकी कुर्सी चली जाएगी.

राहुल गांधी ने ऐसी-ऐसी बातें कहीं जिन्हें सुनकर आपको हंसी आएगी. कांग्रेस के आदिवासी प्रोग्राम में राहुल गांधी ने कहा कि अब बड़े-बड़े सरकारी अफसर ही उनको नरेंद्र मोदी, अमित शाह और अजित डोभाल के बारे में जानकारी दे रहे हैं.

राहुल ने कहा, सरकार के भीतर घमासान मचा है, देश में बहुत जल्द आर्थिक सुनामी आने वाली है, इसलिए हो सकता है, मोदी इमरजेंसी लगा दें, लेकिन फिर भी वो अपनी कुर्सी नहीं बचा पाएंगे.

हमारे देश में सरकार बदलने का फैसला जनता अपने वोट से करती है, अभी बंगाल, केरल, तमिलनाडु में सरकारें बदलीं, जनता ने जिसे चाहा, हटा दिया, पर जो लोग मोदी को चुनाव में हरा नहीं पाते, वो अब चाहते हैं कि नौजवान सड़कों पर आ जाएं, आग लगाएं, दंगा कराएं, देश में अराजकता हो. ये नकारात्मक सोच है, देश के लिए खतरनाक है.

जनता के सामने संविधान की प्रति लहराने वालों को इतना तो पता होना चाहिए कि संविधान कहता है, सरकार बदलनी है, सिस्टम बदलना है, तो चुनाव ही एकमात्र तरीका है.

अब कांग्रेस के लोग ही कहते हैं, मोदी के रहते BJP को चुनाव में हराया नहीं जा सकता और राहुल के रहते कांग्रेस को चुनाव में जिताया नहीं जा सकता.

इसलिए राहुल गांधी कभी कहते हैं, भूकंप आ जाएगा, कभी कहते हैं कि लोग मोदी को डंडे से मारेंगे, लिखकर ले लो – मोदी हार जाएंगे.

राहुल की मुश्किल ये है कि मोदी ने आज तक कोई चुनाव नहीं हारा और आने वाले 10 जून को नरेंद्र मोदी भारत में सबसे ज्यादा समय तक चुने हुए प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाएंगे, नेहरू जी का रिकॉर्ड तोड़ेंगे.

जाहिर है ये बात कुछ लोगों को हज़म नहीं हो रही. इसका तो कोई इलाज नहीं है.

उधर, INDIA गठबंधन में बिखराव जारी है. डीएमके ने गुरुवार को ऐलान किया कि वह 8 जून को दिल्ली में INDIA alliance की बैठक का बॉयकॉट करेगी. डीएमके ने कांग्रेस पर दगाबाज़ी का आरोप लगाया क्योंकि राहुल गांधी ने DMK का साथ छोड़कर TVK के साथ जाने का फैसला किया.

DMK के सांसद अब लोकसभा में कांग्रेस से अलग बैठेंगे.

DMK ने INDI Alliance छोड़ दिया. इसका केंद्र की राजनीति पर बड़ा असर पड़ेगा. आम आदमी पार्टी पहले ही कांग्रेस का साथ छोड़ चुकी है. TMC ममता के हाथ से निकल चुकी है. तृणमूल के बगावत करने वाले सांसद INDI Alliance के साथ तो नहीं जाएंगे.

इसलिए पिछले लोकसभा चुनाव के वक्त जो Alliance बड़े जोर-शोर से बना था, जिसकी शुरुआत करने वाले नीतीश कुमार थे, जब नीतीश कुमार ने छोड़ा, Alliance तोड़ा, तब जो शुरुआत हुई थी, उसका अंजाम अब दिखाई दे रहा है.

दिल्ली की आग: जिम्मेदारी से भागते अफसर

दिल्ली के होटल में आग से 21 लोगों के मारे जाने के बाद अब नगर निगम, राजस्व विभाग के अफसर जांच में लगे हैं. एक विभाग के अफसर दूसरे विभाग पर लापरवाही का ठीकरा फोड़ रहे हैं.

सबके मन में एक ही सवाल है कि 21 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन है? अब नगर निगम के लोग दावा कर रहे हैं कि होटल में बगैर अनुमति के निर्माण किया गया था, बिना परमिशन के कमरे बने थे, न फायर अलार्म थे, न वेंटीलेशन के इंतजाम थे, खिड़कियां सील थीं, एंट्री और एक्जिट का एक ही रास्ता था.

अफसरों ने कहा कि होटल के पास फायर डिपार्टमेंट की NOC नहीं थी लेकिन सवाल ये है कि ये सब जांच करने की जिम्मेदारी किसकी थी? बिल्डिंग ठीक से बनी है या नहीं, ये देखने की जिम्मेदारी MCD की है, फायर NOC फायर डिपार्टमेंट देता है, लेकिन अब सारे अधिकारी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं.

दिल्ली नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर राकेश कुमार ने कहा कि MCD ने न तो आवासीय मकान में होटल चलाने का लाइसेंस दिया, न ही उनके पास फायर NOC की फाइल आई, इसलिए उनकी जिम्मेदारी नहीं बनती है. राकेश कुमार ने कहा कि इमारत गैरकानूनी नहीं है, सारी गलती लाइसेंस देने वाले विभाग की है.

मालवीय नगर में जो लोग आग में जलकर मरे, उनका क्या कसूर था? वो तो किसी अपने का इलाज कराने वहां आए थे जो पास के अस्पताल में भर्ती थे. पिछले हफ्ते साकेत में एक इमारत गिरने के कारण जो लोग मारे गए थे,उनका क्या गुनाह था? वे तो बेकसूर छात्र थे, competition की तैयारी कर रहे थे और पास के ढाबे में खाना खाने गए थे.

कई महीने पहले मुखर्जी नगर के कोचिंग सेंटर में पानी भर गया था और छात्र डूबकर मरे थे.

ऐसी कितनी घटनाएं हैं, हर जगह लापरवाही और लूट का आलम पाया गया.

आज जिस तरह से मालवीय नगर की घटना को लेकर नगर निगम और fire department ने अपनी जिम्मेदारी मानने से इनकार कर दिया, एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे, ये बहुत ही शर्मनाक है.

अब ये सरकार की जिम्मेदारी है कि जवाबदेही तय करे. चाहे पुलिस हो या अफसर, fire department हो या नगर निगम, सबको सबक सिखाया जाए.

Get connected on Twitter, Instagram & Facebook

Delhi inferno : Greed, negligence and bribes

BLOG_6.jpg

The death of 21 people in a BnB (bed and breakfast) guesthouse fire in South Delhi brings to the fore sordid tales of greed on the part of builders, negligence on part of authorities and bribes given to those who were supposed to keep a watch.

More than 40 people were injured, many of them still critical. Among those dead were 11 foreign nationals.

Delhi Chief Minister Rekha Gupta met the injured in hospital. Delhi government has announced it will give Rs 10 lakh ex-gratia to the families of those killed and Rs 5 lakh to those seriously injured.

The bed-and-breakfast inn was supposed to have six rooms as per the licence issued by Delhi government’s tourism department, but the owner built 25 rooms.

All the glass pane windows were sealed and doors were auto locked when the blaze caused a power cut.

The owner of Flourish Stay inn, Lavkesh Bajaj passed the spot in his car when scores of people were busy saving the lives of those trapped inside. He told police he fled the place out of fear. The manager of the guesthouse has absconded.

Those in the neighbourhood rushed to save the lives of people trapped inside the building which was in flames.

The owner of a mattress shop threw open his store and allowed mattresses to be put on the road so that those trapped inside could jump out.

Delhi minister Ashish Sood announced a magisterial probe to nab those guilty of negligence and flouting of norms.

The ground reality is: there are scores of such multi-storeyed buildings functioning as inns with BnB licence. The owner of Flourish Stay inn Lavkesh Bajaj’s family owns seven such guest houses in the area. They have no NOC from Delhi Fire Service.

The owners of most of these guest houses have shuttered their buildings and fled.

There was rampant construction of such guest houses in the locality and the Municipal Commissioner was unaware, nor did his inspection committees knew such activity was going on. There were no fire safety measures in place and the fire department did not carry out any audit. Foreign nationals were staying in these guest houses, and Delhi Police which was supposed to keep a watch, was unaware.

The conclusion is quite clear. Officials in the concerned departments were hand in gloves with the builders. Stringent action must be taken against those officers who keep their eyes wide shut after taking bribes. If no stern action is taken, none can stop another inferno from taking place.

Will Mamata meet Uddhav’s fate?

Trinamool Congress Mamata Banerjee has got a rude shock as she watched her party slipping out of her control. On Wednesday, 60 out of 80 MLAs in her party revolted and elected an expelled MLA Ritabrata Banerjee for the post of Leader of Opposition.

The Speaker of the Assembly immediately recognised Ritabrata Banerjee as the LoP. The LoP claimed that Trinamool Congress has not split and that he was the leader of the “real” Trinamool Congress legislature party.

Legislators who were supposed to be close to Mamata Banerjee were seen standing with Ritabrata when he addressed the media.

What will Mamata do now? Why did the rebels describe her as ‘margadarshak’ (guide)? Will Mamata sideline her nephew Abhishek Banerjee? Will Trinamool Congress split into two factions officially? Which faction will get the party’s name and symbol? Will Mamata and her TMC meet the fate of Uddhav Thackeray and Shiv Sena?

In the districts and towns, heads of municipal corporations, city councils and panchayats are leaving the party. Till now, more than a hundred councillors have left. In some places, local leaders handed over the TMC office to BJP and in other places, some local TMC leaders have started returning ‘cut money’ extorted from citizens. Many TMC offices are now locked from outside.

These are signs of a split. That’s why I asked the question: Will Mamata meet the fate of Uddhav Thackeray?

Catch those agents who bring Bangladeshis

Gujarat Police carried out a nightlong Operation Delta Hunt and nabbed more than 700 illegal migrants from Ahmedabad, Rajkot, Vadodara, Bharuch, Surat, Navsari and other cities.

Of them, more than 200 are Bangladeshis and their nationality has been confirmed. Those nabbed admitted they came from Bangladesh and some of them were carrying Bangladeshi documents. Inquiry is going on about the remaining migrants.

Gujarat Deputy CM Harsh Sanghvi said, nationality of more than 6,000 people is being checked across Gujarat. So far, 362 Bangladeshi migrants have been identified.

Harsh Sanghvi said, illegal migrants will be deported but action will be taken against those who provided them shelter in Gujarat.

From where did these migrants come? There are evidences of illegal migrants coming through West Bengal when Mamata Banerjee was ruling. They procured fake Aadhar and PAN cards by bribing agents. These agents used to procure Indian documents for these migrants.

There is need for stringent action to expose the network of such agents. Their properties must be confiscated and sold, and Bangladeshi illegal migrants must be asked to cross over to their country on their own.

Illegal foreign migrants earn money in India and send to Bangladesh. They also corner social welfare benefits earmarked for Indian citizens. This can be stopped only if there is a crackdown on such agents.

Get connected on Twitter, Instagram & Facebook

दिल्ली में मौत के कुएं : लालच, लापरवाही और रिश्वतखोरी

BLOG_6.jpg

दिल्ली में जो दिल दहलाने वाला हादसा हुआ, वह लालच, लापरवाही और रिश्वतखोरी का साफ नतीजा है.

मालवीय नगर के पास हौजरानी में एक बेड एंड ब्रेकफास्ट होटल में भयानक आग लगी, 21 लोगों की मौत हुई और 40 से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गये. मरने वालों में 11 विदेशी नागरिक थे.

फ्लरिश स्टे नाम के इस होटल के मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार कर लिया गया. पता चला जब होटल में आग लगी हुई थी, पड़ोसी आग में फंसे लोगों को बचाने में लगे हुए थे, उस वक्त होटल मालिक अपनी कार में बैठा वहां से गुजरा लेकिन डर के कारण वह रुका नहीं. होटल का मैनेजर फरार है.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अस्पताल जाकर घायलों से मिलीं, मरने वालों के परिवारों को 10-10 लाख रु. सहायता देने का ऐलान हुआ है. गंभीर रूप से घायलों को 5-5 लाख रु. दिए जाएंगे.

आग लगने से बिजली कट गई, मेन गेट लॉक हो गया, लोग बाहर नहीं निकल सके, लोगों ने खिड़कियों से निकलने की कोशिश की लेकिन ग्लास की विंडो सील थी.

लोगों ने किसी तरह खिड़कियां तोड़ीं, लोग दूसरी और तीसरी मंजिल से कूदे, एक मां अपने बेटे को सीने से चिपकाए तीसरी मंजिल से कूदी.

इस हादसे के वक्त आसपास के लोगों ने देवदूत की तरह काम किया. जो कुछ मिला, जैसा समझ में आया, फंसे हुए लोगों को बचाने की कोशिश की.

पास में गद्दे की दुकान थी, दुकानदार ने सारे गद्दे गली में बिछा दिए ताकि ऊपर से लोग कूद सकें. जिन परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूटा है, उनकी कहानी रोंगटे खड़े करने वाली हैं.

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने कहा, जिन लोगों ने लापरवाही की, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा, पूरी घटना की मजिस्ट्रेट से जांच करायी जाएगी.

सच्चाई ये है कि इस मामले की जांच की जरूरत नहीं है क्योंकि हकीकत तो इलाके के हर व्यक्ति को मालूम है.

फ्लरिश स्टे होटल के मालिक लवकेश बजाज के परिवार के इस इलाके में ऐसे सात होटल और गेस्ट हाउस हैं लेकिन इन लोगों के पास होटल चलाने का कोई लाइसेंस नहीं है, फायर सर्विस की NOC नहीं है, सेफ्टी के किसी नियम का पालन नहीं किया गया.

अब सवाल ये है कि जब कुछ नहीं है तो बिना लाइसेंस के होटल कैसे चल रहे हैं. इस सवाल का जवाब ये है कि इस इलाके में इस तरह के जितने भी होटल चल रहे हैं, उन्होंने दिल्ली सरकार से होम स्टे का लाइसेंस ले रखा है.

फ्लरिश स्टे होटल के मालिक को 6 कमरों का होम स्टे चलाने की परमिशन थी लेकिन उसने इसे पांच मंजिला, 25 कमरों वाला होटल बना दिया. बेसमेंट में भी दो कमरे बना दिए और ऊपर की मंजिलों पर पांच-पांच रूम तैयार कर दिए.

घनी आबादी और संकरी गलियों वाले इस इलाके में बहुत से घर ऐसे हैं जो होटल में तब्दील हो चुके हैं. और सब के सब इसी तरह मौत के कुएं हैं.

लालच, लापरवाही और भ्रष्टाचार के कारण गैरकानूनी तरीके से इमारतें बन गईं, Municipal Commissioner को पता नहीं चला, गेस्ट हाउस चलने लगा, इंसपेक्शन कमेटी को पता नहीं चला.

कागज़ पर दिखाए 5 कमरे और बना दिए 25 कमरे. इस पर किसी का ध्यान नहीं गया.

न आग से सुरक्षा का कोई इंतजाम, न खिड़कियां, न Ventilation. मौत का कुआं तैयार हो गया लेकिन fire department ने Audit नहीं किया.

गैरकानूनी guesthouses में विदेशी नागरिक रहते थे तो भी पुलिस ने कभी चैक नहीं किया.

आज आसपास के सारे guest house और hotel वाले अपनी-अपनी प्रापर्टी के शटर गिराकर भाग गए.

इसका मतलब साफ है, गड़बड़ी सब ने की है और इसमें अफसरों की मिलीभगत है.

जिन 21 लोगों की जान चली गई वो तो वापस नहीं आएंगे लेकिन जिस-जिस अफसर ने आंख बंद रखने के लिए मोटा माल खाया, उनका पूरा हिसाब होना चाहिए.

अगर अब भी एक्शन नहीं हुआ तो फिर ऐसा हादसा दोबारा होने से कोई नहीं रोक पाएगा.

क्या ममता का हाल उद्धव ठाकरे जैसा होगा?

ममता बनर्जी को बहुत बड़ा शॉक लगा. 28 साल से वो जिस पार्टी की सर्वेसर्वा थीं, वो तृणमूल कांग्रेस उनके हाथ से ऐसे निकल गई जैसे मुठ्ठी से रेत फिसलती है.

जो 80 विधायक ममता के नाम और पैसे पर जीते थे उनमें से साठ ने अपनी दीदी के खिलाफ बगावत कर दी.

ममता बनर्जी ने जिस विधायक को दो दिन पहले पार्टी से निकाला था, उसी विधायक को तृणमूल कांग्रेस के दो तिहाई से ज्यादा विधायकों ने अपना नेता मान लिया.

ऋतब्रत बनर्जी ने स्पीकर को विधायकों के समर्थन की चिट्ठी दी और स्पीकर ने ऋतब्रत को विधानसभा में नेता विपक्ष के रूप में मान्यता दे दी.

ऋतब्रत बनर्जी ने दावा किया कि पार्टी नहीं टूटी है, वही असली तृणमूल कांग्रेस विधायक दल के नेता हैं.

ऋतब्रत के साथ वो विधायक भी दिखाई दिए, जो ममता बनर्जी के खासमखास थे. सब ने कहा कि उन्हें ममता बनर्जी से कोई शिकायत नहीं है लेकिन वो ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी को किसी कीमत पर नेता नहीं मानेंगे क्योंकि चुनाव में पार्टी की दुर्गति अभिषेक की वजह से ही हुई.

अब सवाल ये है कि ममता क्या करेंगी? बागी गुट ने उन्हें मार्गदर्शक क्यों कहा ? क्या पार्टी को बचाने के लिए ममता अपने भतीजे को हाशिये पर डालेंगी ?

क्या तृणमूल कांग्रेस का औपचारिक विभाजन हो जाएगा? पार्टी का नाम और चुनाव निशान किसके पास जाएगा ? क्या ममता का वही हाल होगा जो उद्धव ठाकरे की शिव सेना का हुआ ?

बंगाल में नगर निगमों के अध्यक्षों, नगर परिषदों और पंचायतों के नेताओं ने भी तृणमूल कांग्रेस से किनारा कर लिया है. सौ से ज्यादा पार्षद पार्टी छोड़ चुके हैं.

कुछ जगहों पर नेताओं ने पार्टी का दफ्तर बीजेपी को दे दिया, कुछ नेताओं ने कटमनी वापस करना शुरू कर दिया है, तृणमूल कांग्रेस के दफ्तरों पर ताले लग गए हैं.

ये सब पार्टी में टूट के संकेत हैं. इसीलिए मैंने कहा कि क्या ममता का हाल भी उद्धव ठाकरे जैसा होगा.

बांग्लादेशी घुसपैठियों के एजेंट्स को भी पकड़ो

गुजरात पुलिस ने ऑपरेशन डेल्टा हंट के तहत अहमदाबाद, अलावा, सूरत, राजकोट, वडोदरा, भरूच और नवसारी समेत कई शहरों में रात भर अभियान चलाया.

चौबीस घंटे में 700 से ज़्यादा लोग हिरासत में लिए गए. इनमें से 200 से ज़्यादा घुसपैठियों की पहचान कन्फर्म हो गई.

पकड़े गए लोगों ने माना कि वो बांग्लादेशी हैं. इन लोगों के पास बांग्लादेश के पहचान पत्र भी मिले हैं. बाकी लोगों के बारे में जांच पड़ताल की जा रही है.

गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष सांघवी ने बताया कि पूरे गुजरात में 6 हज़ार से ज़्यादा लोगों की जांच की जा रही है. 362 बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हो गई है.

हर्ष सांघवी ने कहा कि घुसपैठियों को तो वापस भेजा जाएगा लेकिन उन लोगों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई होगी, जिन्होंने घुसपैठियों को पनाह दी.

सवाल ये है कि गुजरात में जो बांग्लादेशी पकड़े गए हैं, वो कहां से आए? कैसे आए?

इस बात के सबूत हैं कि ये सब पश्चिम बंगाल के रास्ते से आए थे, ममता बनर्जी की सरकार थी, बंगाल में आधार कार्ड बनाना, पासपोर्ट और पैन कार्ड हासिल करना आसान था.

बांग्लादेश से आने वाले ये लोग माफिया के जरिये आते हैं, दलालों को अच्छी खासी रकम देते हैं. ये एजेंट्स document बनवाते हैं और घुसपैठियों को देश भर में पहुंचाते हैं, हर काम के लिए पैसा लेते हैं.

इसलिए बांग्लादेशियों के साथ-साथ इन एजेंट्स के नेटवर्क के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए.

उनकी संपत्ति जब्त करके, उसे बेचकर, बांग्लादेशियों को अपने आप वापस लौटाने की पहल करनी चाहिए.

ये घुसपैठिए पूरे देश में फैले हुए हैं. ये भारत से पैसा कमाकर बांग्लादेश भेजते हैं, हमारे नागरिकों का हक़ मारते हैं, सरकारी योजनाओं का फायदा उठाते हैं.

ये सिलसिला तभी बंद होगा जब इन्हें लाने ले जाने वाले एजेंट्स की धरपकड़ होगी.

Get connected on Twitter, Instagram & Facebook

CBSE portal : Learn handling from IRCTC 

BLOG_6.jpg

The Centre on Tuesday removed CBSE chairman Rahul Singh and secretary Himanshu Gupta and appointed Prashant Lokhande and Varun Bhardwaj in their places respectively. A one-man committee will probe the OSM tendering process and give its report within a month.

    Both the chairman, secretary should have been shunted 3-4 days ago when the game was up. The Centre was probably waiting for the Parliamentary Committee meeting to end on Tuesday, where both these officials were summoned. As soon as the meeting was over, orders for their transfer were issued.

The inquiry committee will now try to find out why the OSM process was implemented in a hurry, why contract was given to a company with a questionable track record and why SOP for contract was changed.

   As far as technical glitches in the ongoing re-evaluation process are concerned, much hullabaloo was created.

   Nearly 4 lakh students had applied for re-evaluation, nearly 11.32 lakh answer sheet copies were asked for. This process could have been carried out without glitches.

     Had the CBSE checked all parameters in advance, the portal would not have hanged frequently.

     Indian Railways’ IRCTC portal handles 4 to 5 crore visits on an average daily. It manages nearly 3 lakh concurrent users and 32,000-plus tickets are processed every minute.

     The re-evaluation process would not have faced glitches if CBSE had learnt from IRCTC.

Mamata’s fort crumbles

     Trinamool Congress supremo Mamata Banerjee has realized that her fort is now crumbling and most of her MLAs are going to quit.

     On Wednesday, a letter signed by 58 rebel MLAs was handed over to the Assembly Speaker to convey that Ritabrata Banerjee, the MLA who was expelled by Mamata two days ago, be appointed Leader of Opposition.

    After Mamata expelled two of her MLAs two days ago, TMC has now 78 MLAs and 42 MPs.

    On Tuesday, when Mamata sat on a dharna in Kolkata, only six MLAs and 5 MPs were present with her.

     Mamata now looks weary. The TMC MLAs and MPs who used to fear her till May 4, are now leaving her party in droves.

     It’s now Mamata who is fearing a big exodus of her legislators. Leaders of INDIA bloc who used to fear Mamata earlier, are now showing reluctance in taking her phone calls.

  The fort that Mamata built on the basis of anti-Hindu politics in the guise of secularism in Bengal, now lies in ruins.

    Hindu self-respect “swabhimaan” has overtaken her party. Nobody is now afraid of chanting ‘Jai Shri Ram’ slogans.

    For the first time, people are coming out in the open and revealing the atmosphere of fear that was prevailing during her rule. For Mamata, it will now be an uphill task.

Yogi’s campaign has begun

    Uttar Pradesh chief minister Yogi Adityanath is now firing on all cylinders against the opposition.

     With assembly elections due next year, he is visiting one district daily.

    On Tuesday, he visited Kushinagar. Yogi said, 10 years ago, UP had illegal factories manufacturing country made guns and bombs, and now BrahMos missiles are being manufactured. Earlier, mosquitoes and mafia terror were the order of the day, but no more.

    Yogi is trying his best to help those facing intimidation from local gangsters.

    In Sambhal, he ordered the DM to hand over land documents to the family of late Ramsharan Rastogi, who was stabbed to death and his body thrown in a well  during the 1978 communal riots.  Rastogi’s family fled Sambhal and has been living in Delhi since then. Their properties were forcibly occupied.

     After Rastogi’s widow and grandson met Yogi and narrated their woes, the district administration swung into action.  A Muslim graveyard adjoining Tileywali Masjid, built on govt land, was vacated and a portion of the land was allotted to  Rastogi’s family. A house will now be built on that land under supervision of local administration.

     In Ghaziabad, a 70-year-old lady Chanchal told Yogi that her home was forcibly occupied by a property dealer Taj Mohammed and sold to her neighbour Momin, after she failed to return Rs 1.5 lakh loan she had taken for her husband’s treatment from the property dealer.

     The DM visited the spot and withing 48 hours, the home was handed over to Chanchal. Action was taken against property grabbers and they were sent to jail.

     Yogi’s biggest achievement is, he has succeeded in reviving the trust of the people in the government. This trust is Yogi’s biggest asset and he has already started his poll campaign with vigour.

     Yogi’s agenda is clear. He had struck fear in the minds of mafias that were active prior to the BJP regime.  Women have a feeling of security and industrialists are now making investments in UP.

    Yogi has one more point on his agenda. He has revived the self-respect (swabhimaan) among Hindus. Akhilesh Yadav’ chanting PDA (Picchhda, Dalit, Alpasankhyak) slogan and Rahul Gandhi waving a copy of Constitution, may find it difficult to counter Yogi.

Get connected on Twitter, Instagram & Facebook

CBSE : पोर्टल चलाना IRCTC से सीखे   

BLOG_6.jpg

सरकार ने CBSE के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया. CBSE के अध्यक्ष राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता को हटा दिया. OSM सिस्टम की टेंडर प्रॉसेस की जांच के लिए कमेटी बना दी.

   प्रशांत लोखंडे और वरुण भारद्वाज को नया सचिव बनाया गया. अब इस बात की जांच होगी कि OSM सिस्टम लागू करने का फैसला जल्दबाज़ी में क्यों लिया गया? किसने लिया? क्या किसी एक कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए टेंडर की शर्तों में बदलाव हुआ था?

   जिस कंपनी को ये टेंडर दिया गया, क्या उसके बैकग्राउंड की जांच हुई थी? अगर इस कंपनी के खिलाफ पहले से शिकायतें थीं, तो फिर इसे इतनी बड़ी बोर्ड परीक्षा का ठेका क्यों दिया गया?

  इन सारे सवालों के जवाब कमेटी खोजेगी और एक महीने के भीतर रिपोर्ट देगी. उसके बाद कार्रवाई होगी.

   CBSE के चेयरमैन और सचिव की छुट्टी हुई, अच्छा हुआ. इनका गेम तो 3-4 दिन पहले ही ओवर हो गया था पर अगर वो आउट हो जाते तो आज संसदीय कमेटी में बाउंसर  कौन झेलता? इसलिए जैसे ही बैठक खत्म हुई, फरमान जारी हो गया क्योंकि CBSE ने कोई कसर नहीं छोड़ी.

  जल्दबाजी में OSM लागू किया. खराब ट्रैक रिकॉर्ड वाली कंपनी को ठेका दिया, कॉन्ट्रैक्ट के SOP में बदलाव किए. अब जांच होगी तो पता चलेगा, इसमें किसने कितना माल उड़ाया.

  रही बात re-evaluation process में आई गड़बड़ियों की, CBSE का काम इतना मुश्किल नहीं था, जितना उन्होंने शोर मचा दिया. चार लाख छात्रों ने अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की copy के लिए आवेदन किया.

   करीब 11 लाख 32 हजार answer sheets की मांग की गई क्योंकि जिन्हें scan की हुई copy मिल जाती है, वही छात्र re-evaluation के लिए apply कर सकते हैं. ये काम बिना Glitch के हो सकता था. अगर CBSE सारे Parameters को शुरू में जांच लेती, बार-बार portal hang नहीं होता.

  IRCTC की वेबसाइट औसतन चार से पांच करोड़ visits हर रोज हैंडल करती है. ये 3 लाख concurrent users को मैनेज करती है और हर मिनट 32 हजार tickets process करती है.

  अगर CBSE बोर्ड re-evaluation portal के लिए IRCTC से सीख लेता, तो कोई मुश्किल न होती.

ममता का किला ध्वस्त

   ममता बनर्जी को भी अब समझ में आ गया कि ज्यादातर विधायक उनका साथ छोड़ने वाले हैं. बुधवार को 58 विधायकों के दस्तखत के साथ एक पत्र विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा गया जिसमें कहा गया कि ऋतब्रत बनर्जी को प्रतिपक्ष का नेता घोषित किया जाए.   ममता बनर्जी ने ऋतब्रत को दो दिन पहले पार्टी से निकाल दिया था.

  मंगलवार को ममता कोलकाता के धर्मतल्ला में धरने पर बैठीं लेकिन उनके साथ सिर्फ 6 विधायक और पांच सांसद ही मौजूद थे.

   दो विधायक निकालने के बाद ममता बनर्जी की पार्टी में इस वक्त 78 विधायक  और 42 सांसद हैं.

   आज दिखाई दिया कि ममता बनर्जी कितनी लाचार हैं. कल तक जो सांसद, विधायक ममता से खौफ खाते थे, आज ममता उनके भागने से डरी हुई हैं.

  कल तक INDIA ब्लाक  के जो नेता ममता के आगे सिर झुकाते थे, वो अब उनका फोन नहीं उठा रहे हैं. बंगाल में Secularism के नाम पर ममता बनर्जी ने हिंदू विरोधी राजनीति का जो किला बनाया था, वो धूल में मिल गया.  उसकी जगह अब हिंदू स्वाभिमान ने ले ली है. अब कोई ‘जय श्रीराम’ का नारा लगाने से नहीं डरता.

  निज़ाम बदलने के बाद  पहली बार ये पता चल रहा है कि बंगाल में किस कदर डर का माहौल था. अब हवा बदली तो चारों तरफ लोगों की तृणमूल के नेताओं से नाराजगी दिखाई दे रही है. ममता के लिए अब पार्टी को बचाना टेढ़ी खीर साबित होगी.

यूपी में योगी का चुनाव अभियान शुरू

  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दस साल पहले यूपी में बम और कट्टों की फैक्ट्रियां चलती थीं, अब यूपी में ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है, पहले यूपी में मच्छर बीमारी फैलाते थे, माफिया खौफ का कारोबार करते थे, नौ साल में मच्छर भी खत्म हो गए और माफिया भी जहन्नुम पहुंच गए.

    योगी ने ये बात तो कुशीनगर में कही लेकिन इसका असर पूरे यूपी में दिख रहा है.

  संभल में 48 साल बाद दंगा पीड़ित परिवार को फिर से बसाया गया. 1978 के दंगे में बहुत से हिन्दू परिवार अपना घर छोड़कर भाग गए थे, उनकी संपत्तियों पर कब्जा कर लिया गया था. इस दंगे में अपने परिवार के सामने रामशरण रस्तोगी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी और शव को उनकी दुकान के सामने कुएं में फेंका गया था.

  इस खौफनाक वारदात के बाद डरा सहमा परिवार संभल से भागकर दिल्ली में रहने लगा था, उनके घर और दुकान पर कब्जा हो गया.

  रामशरण के पोते ने अपनी मां और दादी के साथ योगी से मुलाकात की, परिवार की दास्तां योगी को बताई. योगी ने DM से जांच कराई तो पता लगा कि जिस जमीन पर टीले वाली मस्जिद बनी है, उसके आसपास कब्रिस्तान बना है. वो सारी जमीन सरकारी है. प्रशासन ने इस जमीन को खाली करवाया और इस जमीन का एक हिस्सा रामशरण के परिवार को सौंप दिया. संभल के डीएम बुधवार को इस जमीन के कागजात दंगा पीड़ित परिवार को सौंपेंगे, प्रशासन की देखरेख में इस जमीन पर घर बनेगा.

    इसी तरह गाजियाबाद में योगी के आदेश पर प्रशासन ने चंचल नाम की एक बुजुर्ग को सिर्फ 48 घंटे में उनका घर वापस दिला दिया है. 70 साल की बुजुर्ग महिला चंचल के घर पर ताज मोहम्मद नाम के प्रॉपर्टी डीलर ने कब्जा कर लिया था. चंचल ने सीएम से गुहार लगाई.

  इस बुजुर्ग महिला ने अपने पति के इलाज के लिए  ताज मोहम्मद से डेढ़ लाख रु. उधार लिए थे, पति की मौत हो गई. ताज मोहम्मद ने चार महीने में ब्याज जोड़कर डेढ़ लाख की रकम को सात लाख तक पहुंचा दिया.

   बुजुर्ग महिला इतना पैसा नहीं चुका पाई तो ताज मोहम्मद ने उसे घर से निकाल कर घर पर कब्जा कर लिया और उसका मकान पड़ोस में रहने वाले मोमिन को बेच दिया.

  सोमवार को डीएम खुद मौके पर पहुंचे, अवैध कब्जा हटवाकर तुरंत मकान की चाबियां चंचल को सौंप दीं और भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने का आदेश दिया.

   योगी आदित्यनाथ ने सरकारी सिस्टम के प्रति लोगों के मन में जो भरोसा पैदा किया है, वह उनकी बड़ी उपलब्धि है.

  जनता का ये भरोसा योगी की सबसे बड़ी ताकत है, इसीलिए योगी जोश में हैं. यूपी में चुनाव अभी दूर है लेकिन लगता है कि योगी ने पूरे दम से प्रचार शुरू कर दिया है.

  वह हर रोज एक अलग जिले में नजर आते हैं. योगी का एजेंडा स्पष्ट है. उन्होंने यूपी में माफियाओं के दिल में कानून का डर पैदा किया है, बहन-बेटियां सुरक्षित महसूस करती हैं, उद्योगपति यूपी में पूंजी लगाने लगे हैं.

  इसके अलावा योगी का एक और एजेंडा भी है. योगी ने उत्तर प्रदेश में हिंदुओं का आत्म-सम्मान जगाया है और इसका जवाब न PDA का नारा लगाने वाले अखिलेश यादव के पास है और न संविधान की क़ॉपी लहराने वाले राहुल गांधी के पास.

Get connected on Twitter, Instagram & Facebook

CBSE : Who introduced OSM without trials?

BLOG_6.jpg

The CBSE re-evaluation and verification portal went live on June 2 after technical delays, but students faced fresh trouble. They faced login errors shortly after the process was declared live.

    Many students watched a screen that froze after they entered their login details. Several of them got this msg, “Verification failed. Pls check your details & try again.”

   This happened after four days of delays and repeated assurances from CBSE that the post-result services platform would be operation from June 1 instead of on May 29.

     Fresh questions have been raised about OSM (on-screen marking) system with several students pointing out that their answer sheets were scanned on cellphones showing blurred pics and mark of clips. Students are blaming the Hyderabad company, Co-empt which had got the tender for implementing OSM.

    Ethical hackers said, CBSE did not take stringent steps to secure its portal, resulting which answer sheets of several students appeared in public domain. This is a serious discrepancy as far as security of personal privacy is concerned. CBSE has admitted the mistake and has promised to improve the system. It is considering slapping penalty on the company and blacklisting it for future.

     The sole intention of CBSE while implementing OSM and re-evaluation process was for the benefit of students, but without any proper testing the re-evaluation process was implemented in a hurry, resulting in the present impasse.

    Some pilot projects on selected subjects should have been conducted in advance before implementing the re-evaluation system. There should have been dry runs on a big scale. Trial runs should have taken place for at least six months, but this was not done. As a result, the entire system collapsed under its own weight.

    Re-evaluation system is not bad, but care should have been taken while implementing it. This was not done and thousands of students had to face problems.

Rebels say, Didi is okay, but Dada has wrecked TMC

    Embattled Trinamool Congress chief Mamata Banerjee sat on a dharna on Tuesday in Dharmatola, Kolkata, to protest against what she called atrocities on her party leaders and supporters.

    This took place at a time when the party is on the verge of split. Several TMC legislators have revolted against her nephew Abhishek Banerjee. They have written a letter to Assembly Speaker alleging that Abhishek Banerjee forged the signatures of at least 13 MLAs who were not present at the meeting where a resolution was passed to forward the name for Leader of Opposition.

    The Speaker forwarded it to state CID , and the sleuths went to Abhishek’s residence, where he was not available.

     Mamata Banerjee swiftly expelled two of her MLAs for anti-disciplinary activities. She alleged that some of her legislators and MPs are working under pressure from Centre, or out of fear or inducements.

    Rebel TMC legislators said, Mamata was sincere but her nephew Abhishek was behaving as if the party was his personal property. They said, he was treating MLAs and MPs like domestic servants and it was because of him that the party is now sinking.

   Mamata Banerjee blamed BJP’s hand behind this rebellion, but Chief Minister Suvendu Adhikari said, BJP has nothing to do with TMC’s internal matters. For good measure, he added that TMC’s cup of sins is now overflowing and every step will now be taken as per law.

    On Sunday, Mamata had convened a meeting of legislators but only 20 out of 80 MLAs came. Sixty MLAs were missing. Mamata had to cancel the meeting.

    On top of it, her nephew Abhishek Banerjee was thrashed by people in Sonarpur and eggs and stones were thrown at him. Abhishek had to run for his life. Mamata alleged, BJP supporters were behind this attack.

    Personally, I feel, to attack, abuse and thrash a political leader like Abhishek Banerjee, whatever be the provocation, is unacceptable.

     The people of Bengal have punished Abhishek Banerjee for his mistakes. In a democracy, ballot is the correct path for expressing public anger. Thrashing a political leader out of anger is nothing but an insult of this mandate.

   None can justify thrashing, shoving or throwing ink at a political leader. It goes against the grain of our democratic and cultural ethos.

    It would have been better if Chief Minister Suvendu Adhikari had denounced the attack on Abhishek Banerjee and restrained his supporters.

   There was a time when none had the temerity or courage to speak out against Mamata Banerjee, even from the opposition.  The government changed and there is open rebellion in the party. TMC councillors are leaving the party in droves. Only 20 out of 80 MLAs showed up when Mamata convened a meeting.

   This is quite a shock for a leader like Mamata Banerjee. Those leaving her party are saying that Didi may be honest, but her nephew Dada has been tormenting party leaders.

   But Mamata is unwilling to part ways with her nephew. One should not be surprised if Trinamool Congress splits into two factions.

Yogi : Gau Mata does not need any certificate

   In Bijnore, UP, Chief Minister Yogi Adityanath rubbished the demand of some Muslim clerics to declare cow as India’s national animal.

   Yogi said, Hindus worship cow as their mother. He said, “Does a son need a certificate for his relationship with his Mother?”

   Yogi pointed out that there were people who were congratulating one another on Bakrid, but putting pics of cows. Such people, he said, are only enacting a drama by demanding that cow be declared a national animal.

   Jamiat-ul Ulama Hind chief Maulana Arshad Madani and several Muslim clerics had demanded that cow be declared the national animal.

   Let me point out, no state government can declare cow a national animal. Only the Centre can take a call, but there are objections to this from several North-eastern states and tribal community.

    There is no cow slaughter prohibition law in Kerala. In Odisha, there is permission for slaughter of bullocks aged more than 14 years. In Bengal, cow aged more than 14 years can be slaughtered.

    In Assam, there is ban on eating or selling beef in public places. In Tamil Nadu, slaughter of bullocks aged more than 10 years is allowed. There is no law against cow slaughter in the northeastern states of Arunachal Pradesh, Meghalaya, Mizoram and Nagaland.

   In view of this, it is difficult for the Centre to declare cow as a national animal without taking states into confidence.

    Muslim clerics know this, but they made this demand to put the BJP on the backfoot.  Yogi Adityanath has outrightly rejected this demand.

Get connected on Twitter, Instagram & Facebook