Rajat Sharma

My Opinion

रूस से तेल की छूट बेकार की बात, भारत तो पहले ही खरीद रहा था

WhatsApp Image 2025-04-29 at 3.16.47 PM (1)
भारत पर ईरान और अमेरिका की जंग का पहला सीधा असर दिखाई दिया. रूस से कच्चे तेल का आयात और बढ़ गया. अमेरिका को कहना पड़ा कि जंग के कारण खाड़ी से कच्चे तेल की सप्लाई बंद है, इससे ईंधन का संकट पैदा हो सकता है.
अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बैसेंट ने ऐलान किया कि अमेरिका ने भारत को रूस से तील दिन तक कच्चा तेल खरीदने की छूट दी है और ये छूट अस्थायी है.
भारत रूस से तेल खरीदेगा, हालांकि भारत रूस से कच्चे ताल का आयात पहले ही बढ़ा चुका है. लेकिन अमेरिकी वित्त मंत्री ने जिस अंदाज से और जिन लफ्ज़ों से भारत को रूस से तेल खरीदने की छूट देने का ऐलान किया, वो हैरान करने वाला है.
अमेरिकी वित्त मंत्री के ऐलान को लेकर विरोधी दलों के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सवालों की बौछार कर दी, देश को अमेरिका के सामने गिरवी रखने का इल्जाम लगाया. कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, RJD से लेकर असदुद्दीन ओवैसी तक, सबने मोदी पर हमले किए.
लेकिन सवाल ये है कि अमेरिका से अमुनति मांगी किसने ?क्या स्कॉट बेसेंट के बयान से पहले भारत ने रूस से तेल का आयात बंद कर दिया था? भारत रूस से कितना तेल खरीद रहा है है?
स्कॉट बेसेंट ने कहा है कि जानबूझ कर इतने कम दिनों के लिए भारत तो इसलिए रियायत दी जा रही है क्योंकि इससे रूस सरकार को कोई बड़ा आर्थिक लाभ नहीं होगा. अमेरिका सिर्फ उन्हीं तेल सौदों को मंजूरी दे रहा है, जिनके तहत तेल लेकर टैंकर पहले से निकल चुके हैं और ईरान युद्ध के कारण समुद्र में फंसे हैं.
स्कॉट बेसेंट के इस ट्वीट की टाइमिंग और उसकी भाषा राजनयिक शिष्टाचार के खिलाफ है. उनका ये बयान भारत में सियासी मुद्दा बन गया.
इसके बाद अमेरिका के विदेश उपसचिव क्रिस्टोफर लैंडौ ने एक और ऐसी बात कही जिसने विरोधी दलों को मोदी सरकार पर वार करने का एक और मौका दिया.
दिल्ली में आयोजित रायसीना डायलॉग में अमेरिकी विदेश उप सचिव ने कहा कि अमेरिका ने पिछली गलतियों से सबक सीखा है, अब अमेरिका भारत को उतनी छूट नहीं देगा, जितनी अमेरिका ने 20 साल पहले चीन को दी थी.
क्रिस्टोफर लैंडौ ने कहा, “भारत को ये समझना चाहिए कि अमेरिका अब वो गलती नहीं करेगा, जो उसने बीस साल पहले चीन के मामले में की, अमेरिका ने चीन को रियायतें दी, आर्थिक विकास में चीन की मदद की और आज चीन अमेरिका का प्रतिद्वन्द्वी बन गया, अमेरिका अब एक और प्रतिद्वन्द्वी नहीं चाहता, इसलिए भारत से पहले अमेरिकी हितों का ध्यान रखा जाएगा.”
अमेरिका अपने हितों को देख रहा है, इसमें कोई बुराई नहीं हैं, लेकिन वो ये दिखाने की कोशिश कर रहा है कि भारत किस देश से तेल खरीदेगा, किस देश से नहीं, इसका फैसला भी अमेरिका कर रहा है. ये गलत है.
गलत क्यों है, ये मैं बताता हूं. हकीकत ये है कि स्कॉट बेसेंट के ट्वीट से पहले ही भारत रूस से तेल की खरीद को बढ़ाने का फैसला कर चुका था.
रूस से भारत को कच्चे तेल की सप्लाई शुरू भी हो गई है. करीब 95 लाख बैरल रूसी कच्चा तेल एक हफ्ते में भारत पहुंच जाएगा. रूसी तेल के जिन दो तेल टैकरों को डायवर्ट करके भारत भेजा गया है, 14-14 लाख बैरल तेल से भरे इन टैंकर्स में एक औडिशा का पारादीप पोर्ट पहुंच चुका है जबकि दूसरा गुजरात का वडीनार पोर्ट पहुंचने वाला है.
इसके अलावा रूसी तेल लेकर सिंगापुर जा रहे एक और टैंकर को भी भारत की तरफ डायवर्ट किया गया है. रूस से अतिरिक्त कच्चा तेल भारत पहुंच गया है. इसके बाद स्कॉट बेसेंट जब ये दावा कर रहे हैं कि अमेरिका ने भारत को रूस से 30 दिन तक तेल खरीदने की छूट दी है, तो इस पर कौन यकीन करेगा?
वैसे भी भारत पहले से ही अपनी ज़रूरत का करीब 20 प्रतिशत तेल रूस से आयात कर रहा है. आज भी हम रूस से रोज़ाना 10 लाख बैरल से ज़्यादा तेल खरीद रहे हैं.
जब अमेरिका ने भारत पर टैरिफ लगाया था, उस वक्त भी रूस से तेल का आयात घटने की बजाए बढ़ा था. इस वक्त भी भारत में तेल और प्राकृतिक गैस का अच्छा खासा भंडार है. एक महीने तक किसी को चिन्ता करने की जरूरत नहीं है लेकिन अगर जंग लंबी खिचती है तो केल ते आयात के दूसरे रास्ते खोजने होंगे. भारत सरकार इसी पर काम कर रही है.
भारत तेल और गैस के लिए सिर्फ स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज़ पर निर्भर नहीं है. दूसरे रास्तों से तेल आ रहा है. सबसे संतोषप्रद हालत इस वक्त LPG को लेकर है. LPG का स्टोरेज पर्याप्त है और प्रोडक्शन को लेकर भी कोई दिक्कत नहीं है. सरकार ने सभी रिफाइनरियों को LPG का उत्पादन बढ़ाने के आदेश जारी किए हैं..
भारत में 33 करोड़ लोग LPG का इस्तेमाल करते हैं, ज़रूरत पड़ी तो जिस LPG का इस्तेमाल उद्योगों में हो रहा है, उसे रसोई घरों में खपत की तरफ डायवर्ट किया जाएगा.
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भरोसा दिलाया कि भारत में अभी तेल और गैस की कोई कमी नहीं है और लोगों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है.
उधर विपक्षी दलों ने स्कॉट बेसेंट के ऐलान के बाद प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोल दिया, सरकार पर अमेरिका की जी-हुजूरी का आरोप लगाया.
राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, जयराम रमेश से लेकर पवन खेड़ा तक सब बोले. राहुल गांधी ने कहा कि आज की कमजोर विदेश नीति एक Compromised प्रधानमंत्री की कमज़ोरी का नतीजा है.
असदुद्दीन ओवैसी ने जुमे की नमाज के बाद अपनी तकरीर में मोदी को कोसा. ओवैसी ने कहा, अमेरिका का एक मंत्री भारत को तेल खरीदने की इजाज़त दे रहा हैं और दूसरा मंत्री दिल्ली में आकर भारत को चिढ़ाता है, लेकिन 56 इंच सीने की बात करने वाली बीजेपी चुप है.
अमेरिका के बयानों को लेकर मोदी की आलोचना कोई पहली बार नहीं हो रही.
जब ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाने की बात कही, जब ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया, जब ट्रंप ने भारत को रूस से तेल की खरीद बंद करने के लिए कहा, हर बार मोदी की खामोशी पर सवाल उठे.
लेकिन मोदी ने कभी ऐसी बातों की परवाह नहीं की. आखिरकार ट्रंप खुद-ब-खुद झूठे साबित हो गए.
जहां तक भारत को रूस से तेल खरीदने की इजाज़त का सवाल है, न किसी ने इजाज़त मांगी, न किसी ने इजाज़त दी.
भारत पहले भी रूस से तेल खरीद रहा था, भारत आज भी रूस से तेल खरीदता है. राष्ट्रपति ट्रंप ने कोई मेहरबानी नहीं की. ये तो अपनी नाकामी छुपाने का तरीका है.
ईरान के साथ जंग के कारण अमेरिका में तेल की कीमतें बढ़ गई हैं, यूरोप में तेल और गैस की सप्लाई बंद हो गई है, ट्रंप पर ज़बरदस्त दबाव है.
भारत दूसरे देशों से जो तेल खरीदता है, उसका बड़ा हिस्सा हमारी रिफायनरियों में प्रोसेस होनोे के बाद यूरोप भेजा जाता है.
भारत ने इस मौके का फायदा उठाया, रूस से तेल का आयात बढ़ा दिया. इससे यूरोप के देशों की टेंशन थोड़ी कम होगी. इसीलिए ट्रंप ने ये दिखाने की कोशिश की कि दूसरे देशों की मुश्किलों को कम करने के लिए अमेरिका ने भारत को रूस से तेल खरीदने की 30 दिन की छूट दी है.
Get connected on Twitter, Instagram & Facebook

Russian oil waver has no meaning, India was already buying

WhatsApp Image 2025-04-29 at 3.16.47 PM (1)
As the Iran-Israel-US war entered its eighth day, both sides continue to rain missiles and drones with no sign of an early end to the conflict.
In the first aftereffects of the war, India had already begun import of Russian crude on a big scale. The US had to admit that an energy crisis was emerging because of disruption in crude supplies from Gulf countries.
US Treasury Secretary Scott Bessent announced a 30-day “temporary waiver” for India to buy Russian oil.
Bessent wrote on social media: “Our allies in India have been good actors and have previously stopped buying sanctioned Russian oil. As we work to ease the temporary gap of oil supply around the world, we have temporarily permitted them to accept Russian oil that is already on the water.
“This deliberately short-term measure will not provide significant financial benefit to the Russian government because it only authorizes transactions involving oil already stranded at sea.”
The manner in which the US Treasury secretary posted this announcement was baffling, to say the least.
Congress, Samajwadi Party, RJD, AIMIM and other opposition parties targeted Prime Minister Narendra Modi alleging that he has weakened India’s strategic autonomy.
But questions arise.
Who sought ‘permission’ to buy Russian oil from the US? Did India stop buying Russian crude prior to Scott Bessent’s announcement? How much crude is India buying from Russia?
The timing and language of Scott Bessent’s tweet go against diplomatic protocol. The wordings of his tweet has become a political issue in India.
To add salt to the wound, US Deputy Secretary of State Christopher Landau said at the Raisina Dialogue in Delhi that the US will not repeat the mistakes with India that it made with China two decades ago.
Christopher Landau said: “India should understand that we’re not going to make the same mistakes with India that we made with China 20 years ago in terms of saying,oh, we’re going to let you be able to develop all these markets, and then the next thing we know, you’re beating us in a lot of commercial things….The purpose of our foreign policy is to advance our national interests.”
While there is nothing wrong in the US looking after its own interests, it is trying to project as if it is America which is deciding, from which country India should import crude.
Let me explain why the US claim is incorrect. The ground reality is, India had already decided to increase its Russian crude import much before Scott Bessent posted his tweet on social media.
Already Russia has begun exporting crude to India. Nearly 9.5 million barrels of Russian crude are going to reach India within a week. Out of two 1.4 million each crude cargoes sent by Russia, one has already reached Paradip port in Odisha and the other cargo is going to reach Vadinar port near Dwarka soon.
Also, another tanker carrying Russian crude bound towards Singapore is being diverted towards India. Now that Russian crude have already reached India and are on the way to reach our parts, Scott Bessent is claiming that the US has “temporarily permitted” India to buy Russian crude for 30 days. Who will believe this claim?
Already India had been importing nearly 20 pc of its crude requirements from Russia. Even today, India is buying more than one million barrels of crude from Russia daily.
When the US slapped steep tariff on India, India’s import of Russian crude was on the rise. India has adequate stocks of natural gas too and nobody in India should worry for at least a month.
However, if the war prolongs, India will have to explore other sources of oil import and the government is already on the job.
India is not solely dependent on Strait of Hormuz for its oil import. Crude is reaching Indian ports from other routes too.
Our LPG stocks are also satisfactory and there is no problem with production and supplies. The Centre on Friday directed all refineries to raise LPG production on priority basis.
There are nearly 33 crore LPG consumers in India. If required, LPG supplies meant for industrial use can be diverted for domestic consumption.
Petroleum and Natural Gas Minister Hardeep Singh Puri has assured that there is no shortage of oil and gas in India and people must not be unduly worried.
On the other hand, opposition parties are targetting Prime Minister Modi and accusing him of kow-towing to the US.
Leader of Opposition in Lok Sabha Rahul Gandhi wrote on X: “What we are witnessing today is not (foreign) policy. It is the result of the exploitation of a compromised individual.”
This is not the first time that Prime Minister Modi is being criticized for statements emanating from the US.
When US President Trump claimed umpteen number of times that it was he who stopped India-Pakistan conflict by threatening to call off trade deals, Modi was criticized.
When Trump demanded that India should stop buying Russian crude, questions were raised about Modi’s silence.
But Modi never bothered about such criticisms. At last, Trump was proved wrong.
As far as “permission” to buy crude from Russia is concerned, neither did India seek permission, nor did any country grant permission.
India had already been buying Russia crude and is still buying. President Trump has not granted any favour to India. It can be a facade to hide failure.
The ground reality is, gasoline prices have gone up in the US and oil and gas supplies to Europe have been badly hit. There is tremendous pressure on Trump.
Much of the crude that India buys from outside, is processed in our refineries for onwards export to Europe.
India took advantage of the crisis and spiked its import of Russian crude. This may somewhat lessen worries of European countries.
In order to assuage the feelings of his European allies, Trump has tried to portray as if he has done a favour by granting 30 days temporary waiver to India.
Get connected on Twitter, Instagram & Facebook

नीतीश युग का अंत : क्या कोई बिहार में इस शून्यता को भर पाएगा?

WhatsApp Image 2025-04-29 at 3.16.49 PM
21 साल बाद नीतीश कुमार ने बिहार को अलविदा कहा. अब सबकी नज़रें है, बिहार का नया मुख्यमंत्री कौन बनेगा?
नीतीश कुमार ने शुक्रवार शाम को अपने सरकारी आवास पर जनता दल-यूनाइटेड के सभी विधायकों, सांसदों और विधान पार्षदों की बैठक बुलाई है. इस बैठक में नीतीश कुमार अपने भावी कदमों के बारे में पार्टी के नेताओं को बताएंगे.
अब नीतीश पटना से दिल्ली जाएंगे, राज्यसभा के सदस्य बनेंगे, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में मंत्री बनेंगे.
अमित शाह ने नीतीश कुमार के लिए विदाई भाषण भी दे दिया. कहा, बिहार की जनता नीतीश के कामों को लंबे समय तक याद रखेगी.
2005 के बाद से बिहार में दस सरकारें बदलीं, गठबंधन बदले, डिप्टी सीएम बदले, लेकिन नीतीश कुमार ही सीएम बने रहे. अभी भी किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि दसवीं बार सीएम पद की शपथ लेने के सिर्फ तीन महीने बाद नीतीश सीएम की कुर्सी छोड़ देंगे और दिल्ली जाने के लिए तैयार हो जाएंगे. लेकिन बुधवार को ये अजूबा हो गया.
नीतीश कुमार ने राज्यसभा का नामांकन भरने के बाद बाकायदा एलान कर दिया कि अब वह देश की सियासत करेंगे, दिल्ली जाएंगे, राज्यसभा सांसद के तौर पर अपनी नई सियासी पारी शुरू करेंगे, लेकिन बिहार की जनता से नाता बना रहेगा.
नीतीश ने ये भी कहा कि बिहार में जो भी नई सरकार बनेगी, उसे समर्थन और मार्गदर्शन देते रहेंगे.
नीतीश कुमार के नामांकन भरने के बाद अमित शाह बिना देरी किए दिल्ली रवाना हो गये, लेकिन रवाना होने से पहले अमित शाह ने जो कहा उससे दो बातें साफ हो गईं.
पहली, बिहार की सियासत से नीतीश युग खत्म हो गया है. अब बिहार में बीजेपी बड़े भाई वाले रोल में होगी. और दूसरी, ये भी करीब तय हो गया है कि बिहार में अब बीजेपी का ही मुख्यमंत्री बनेगा.
नए मुख्यमंत्री का नाम तय करने पर बीजेपी और JD-U में चर्चा शुरू हो गई है और अगले तीन-चार दिन में तस्वीर साफ हो जाएगी.
बिहार की राजनीति ने पिछले 35 साल में दो ही चेहरे देखे हैं, लालू यादव और नीतीश कुमार.
लालू और नीतीश दोनों को सेहत के कारण पीछे हटना पड़ा. लालू को भ्रष्टाचार के आरोपों में सजा हुई. नीतीश कुमार पर भ्रष्टाचार का कभी कोई आरोप नहीं लगा.
लालू अपने बेटे तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने की कोशिश में लगे रहे. नीतीश कुमार ने अपने बेटे निशांत को कभी आगे आने नहीं दिया.
लालू यादव के शासन में लोगों ने जंगलराज देखा. नीतीश कुमार की छवि सुशासन बाबू की बनी.
ऐसी असमानता राजनीति में कम देखने को मिलती है. इसीलिए नीतीश कुमार का पटना से दिल्ली जाना बिहार में एक बड़ी शून्यता पैदा करेगा. उनकी जगह लेना किसी के लिए भी बड़ी चुनौती होगी.
Get connected on Twitter, Instagram & Facebook

End of Nitish era in Bihar : Who can fill the vacuum?

WhatsApp Image 2025-04-29 at 3.16.49 PM
After a gap of 21 years, Nitish Kumar virtually bade goodbye to Bihar politics. All eyes are now on who will become the next chief minister.
Nitish Kumar has called a meeting of all his party MLAs, MLCs and MPs at his official residence on Friday evening, where he is expected to outline his future steps.
Nitish Kumar filed his nomination for Rajya Sabha on Wednesday. He is all set to join Prime Minister Narendra Modi’s cabinet as a minister.
Home Minister Amit Shah, in his speech in Patna, praised Nitish Kumar for his governance. Shah said, the people of Bihar will forever remember Nitish Kumar’s contribution to public welfare.
Since 2005, ten governments changed, alliances changed, deputy chief ministers changed, but Nitish Kumar continued to serve as chief minister. Naturally, people in Bihar are finding it difficult to accept why Nitish Kumar resigned three months after being sworn in for a record tenth time.
After filing his RS nomination, Nitish Kumar said he would devote much of his time to national politics in Delhi. He however promised that his link with the people of Bihar will continue. Nitish said, any new government that will be formed in Bihar will get his support and guidance.
Amit Shah hurriedly left for Delhi soon after Nitish Kumar filed his nomination, but before leaving, Shah made some remarks.
Two points clearly emerged from his remarks: One, Nitish era in Bihar is now over and BJP will now play the role of Big Brother. Two, BJP will have its first chief minister in Bihar.
Talks are already on between BJP and Janata Dal(United) on forming a new government and the picture will be clear in the next three or four days.
In the last 35 years, Bihar has seen the faces of two titans in politics – Lalu Prasad Yadav and Nitish Kumar.
Both had to take the back seat because of poor health.
Lalu was sentenced to imprisonment on charges of corruption. Nitish never faced any charge of corruption.
Lalu consistently tried to make his son Tejashwi the chief minister. Nitish deliberately kept away his son Nishant Kumar from active politics.
Lalu Yadav’s rule witnessed ‘jungle raj’. Nitish Kumar tried to create the image of “Sushaasan Babu”.
One rarely finds such striking contrasts in politics. That is why Nitish Kumar’s decision to leave for Delhi is going to create a vacuum in Bihar politics. It will be a big challenge for anybody who will take his seat.
Get connected on Twitter, Instagram & Facebook

नीतीश का दिल्ली जाना : ‘तुम्हारी भी जय-जय, हमारी भी जय-जय’

WhatsApp Image 2025-04-29 at 3.16.47 PM (1)
बिहार में बड़ा राजनीतिक बदलाव हुआ है. 20 साल बाद नीतीश कुमार फिर केन्द्र की राजनीति में आएंगे. निमुख्यमंत्री का पद छोड़ेंगे. गुरुवार को नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरा. साथ में मौजूद थे, भाजपा नेता अमित शाह.
अब सवाल है, बिहार का नया मुख्यमंत्री कौन बनेगा? नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री होगी. ऐसी खबर है कि निशांत कुमार बिहार विधान परिषद के सदस्य बनेंगे और राज्य के उपमुख्यमंत्री बनेंगे.
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा है, “सब जानते हैं कि बिहार के चुनाव में NDA ने ये नारा दिया था कि ‘2025 से 30 फिर से नीतीश’. …उस समय हमने कहा था कि भाजपा के लोगों ने नीतीश कुमार को ‘हाईजैक’ कर लिया है और उन्हें दोबारा कुर्सी पर बैठने नहीं देंगे। हमने कहा था कि वे 6 महीने से ज्यादा कुर्सी पर नहीं रहेंगे…भाजपा जिसके साथ भी रही है उसे बर्बाद करने का काम किया है। भाजपा ‘रबड़ स्टांप मुख्यमंत्री’ चाहती है.. ये जो सत्ता परिवर्तन हो रहा है, ये जन भावनाओं के खिलाफ है.”
मेरा मानना है, नीतीश कुमार भारतीय राजनीति के वो जादूगर हैं, जो हर बार अपने खेल से चौंकाते हैं. ये सही है कि उनका स्वास्थ्य ऐसा नहीं है कि बिहार जैसे बड़े राज्य की जिम्मेदारी ज्यादा समय तक संभाल पाएं लेकिन ये भी सही है कि बिहार में मतदाताओं का एक बड़ा वर्ग नीतीश कुमार के साथ है.
नीतीश जो भी हों, जैसे भी हों, आज भी जद-यू के पास उनका विकल्प नहीं है. इसीलिए जद-यू के नेताओं को लगता है कि नीतीश के बेटे को उनके राजनीतिक उत्तराधिकारी के तौर पर खड़ा किया जा सकता है.
नीतीश कुमार केंद्र में मंत्री बनकर रहें, ये बीजेपी को भी सूट करता है क्योंकि नीतीश के बेटे इतने अनुभवी नहीं हैं कि पहले ही दिन मुख्यमंत्री बन जाएं.
निशांत डिप्टी सीएम रहकर अनुभव हासिल करेंगे और बीजेपी को अपना मुख्यमंत्री मिल जाएगा. न तुम हारे, न हम हारे, तुम्हारी भी जय-जय, हमारी भी जय-जय. लेकिन इस बात को भूलना नहीं चाहिए कि नीतीश कुमार सरप्राइज़ देने में माहिर हैं.
Get connected on Twitter, Instagram & Facebook

Nitish’s switch to Delhi : A win-win situation for BJP and JD(U)

WhatsApp Image 2025-04-29 at 3.16.47 PM (1)
In a major political change in Bihar, the longest serving chief minister Nitish Kumar on Thursday filed his nomination for Rajya Sabha in Patna, opening the door for BJP to install a chief minister.
Nitish Kumar will be coming to central politics after a gap of two decades. He submitted his Rajya Sabha nomination in the presence of Home Minister Amit Shah and other top BJP, JD-U leaders.
The question now: Who will become the new Chief Minister of Bihar?
Nitish Kumar’s son Nishant Kumar is going to make an entry in politics. He may be elected to Bihar Vidhan Parishad. There are reports, Nishant Kumar may become the Deputy Chief Minister.
RJD leader Tejashwi Yadav on Thursday said, “Everybody knew in Bihar that Nitish Kumar would not be allowed to remain CM for more than six months. NDA had given the slogan, “2025 sey 30, Phir Se Nitish”. I had then said, BJP leaders have hijacked Nitish Kumar. BJP now wants a ‘rubber stamp’ chief minister. The power shift that is taking place is anti-people.”
I believe, Nitish Kumar is an accomplished wizard in Indian politics, who surprises everybody with his moves. It is a fact that his health is not so sound as to bear the responsibilities of a big state like Bihar. Yet, it is also a fact that a large majority of voters in Bihar are with Nitish Kumar.
Whether Nitish Kumar stays in Patna or Delhi, his party Janata Dal(United) has no other option. JD(U) leaders feel that his son Nishant can be projected as his political successor.
For BJP, Nitish Kumar taking over as a Union Minister in Delhi will suit the party fine. On the other hand, Nitish Kumar’s son lacks experience and acumen to be installed as chief minister now.
Nishant Kumar will try to gain experience as Deputy CM and BJP will get its first chief minister in the history of Bihar. It is a win-win situation for both. ‘Tumhari Bhi Jai-Jai, Hamari Bhi Jai-Jai’. But must never forget, Nitish Kumar can always spring surprises.
Get connected on Twitter, Instagram & Facebook

WhatsApp Image 2025-04-29 at 3.16.49 PM

ईरान अमेरिका से कब तक लड़ पायेगा ?

WhatsApp Image 2025-04-29 at 3.16.49 PM ईरान के खिलाफ अमेरिका की जंग का असर अब दुनिया पर दिखने लगा है. जंग का आज पांचवां दिन है और जंग में तेज़ी आ गई है. बुधवार को ईरान ने दावा किया कि पूरे Strait of Hormuz पर ईरानी नौसेना का कब्ज़ा है और किसी भी जहाज को वहां से गुजरने नहीं दिया जाएगा.

ईरान ने ये भी दावा किया है कि उसने 40 से ज्यादा मिसाइलें इज़राइल के कई ठिकानों और खाड़ी के देशों की तरफ दागी. इधर, इज़राइल ने दक्षिण लेबनान में 16 से ज्यादा गांवों और कस्बों के लोगों को अपने घर थोड़ कर भाग जाने को कहा है. बेरूत के पास इज़राइली सेना ने एक होटल को तबाह कर दिया. लेबनान में 50 से ज्यादा लोग मारे गये हैं और 335 लोग ज़ख्मी हैं.

अमेरिका में तेल और गैस के दाम पचास प्रतिशत तक बढ़ गए, जबकि यूरोप में कच्चे तेल की कीमत 40 प्रतिशत तक बढ़ गईं. liquefied natural gas के दामों में भी करीब 33 प्रतिशत का उछाल आया.

अन्तरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की कीमतें पिछले 20 महीनों में सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गईं.

उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका ने ईरान के मिसाइल अटैक और डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया है और ईरान के सारे युद्धपोत डुबो दिए गए हैं. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के नेता अमेरिका से बात करना चाहते हैं लेकिन अब बहुत देर हो चुकी है.

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अपने लक्ष्य हासिल करने के बाद ही रुकेगा, इसलिए ये जंग चार से पांच हफ्ते तक चल सकती है.

ईरान पर हुए चौतरफा हमलों में अमेरिकी मिसाइल्स, अटैक ड्रोन्स और फाइटर जेट्स ने ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम, मिसाइल लॉन्च फैसिलिटीज़, ड्रोन लॉन्च सेंटर्स, मिलिट्री बेस और कमांड-कंट्रोल सेंटर्स में तबाही मचा दी.

अमेरिका ने ईरान की राजधानी तेहरान से लेकर, इस्फ़हान, बुशहर, नतांज, शिराज़ और तबरिज़ शहरों में बड़े पैमाने पर बमबारी की, मिसाइल से हमले किये. तेहरान में राष्ट्रपति के महल पर बमबारी की.

ईरान के बड़े धार्मिक शहर क़ुम में उस वक़्त हमला हुआ, जब वहां नया सुप्रीम लीडर चुनने के लिए शूरा की मीटिंग होने वाली थी. अमेरिका ने ईरान पर हमले के लिए बेहद घातक B-1 बॉम्बर्स, F-18 फाइटर जेट्स और रीपर ड्रोन्स का इस्तेमाल किया.

अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड ने बताया कि ईरान की मिलिट्री साइट्स पर हमले के लिए B-2 स्टेल्थ बॉम्बर्स, लुकास ड्रोन, F-15, F-16, F-18, F-22 और F-35 जेट्स का भी इस्तेमाल किया गया है. ईरान की सेना पर नज़र रखने के लिए अमेरिका अपने P8I ओरियन विमान, EA-15G अवाक्स विमान का भी इस्तेमाल कर रहा है.

ट्रंप ने कहा है कि ईरान को एटम बम बनाने से रोकने का यही एक तरीका था इसीलिए उन्होंने ईरान पर हमले का आदेश दिया.

इस बार की लड़ाई में ईरान कम दूरी वाली मिसाइल और ड्रोन्स से हमले कर रहा है. इजराइल पर उसने ज्यादातर हमले मिसाइल्स के जरिए किए लेकिन इजराइल का एयर डिफेन्स सिस्टम मजबूत है. ज्यादातर मिसाइलों को उसने रोक लिया. इसके बावजूद तेल अवीव में भारी तबाही देखने को मिली है.

इस बार ईरान का फोकस अमेरिका के मित्र देशों पर है. खाड़ी में जहां-जहां अमेरिकियों के होने का अंदेशा है, चाहे सिविलियन हों या सैनिक ठिकाने, दोनों पर ड्रोन्स से हमले किए गए हैं.

ईरान की रणनीति ये है कि शुरुआती दौर में ही तेज हमले किए जाएं ताकि खाड़ी के मित्र देश अमेरिका और इजराइल को जंग रोकने के लिए मजबूर करें.
अमेरिका ने इस बार ईरान के ख़िलाफ़ जंग में इज़राइल को आगे रखा.

पहला हमला इज़राइल ने ही किया और इज़राइल की सबसे बड़ी सफ़लता ये है कि उसने ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई का खात्मा कर दिया.

ख़ामेनेई को मारने का फ़ैसला राजनीतिक था, जिसने दुनिया को चौंका दिया. लेकिन इससे भी चौंकाने वाली बात ये थी कि हमेशा कड़ी सुरक्षा में रहने वाले ख़ामेनेई का लोकेशन इज़राइली वायु सेना को कैसे पता चला?

इज़राइली इंटेलीजेन्स ने उस पार्किंग इलाके के सुरक्षा कैमरे हैक किये, जहां पर ख़ामेनेई के सुरक्षाकर्मी और उनको सुरक्षा देने वाले बख्तरबंद वाहनों के ड्राइवर्स गाड़िय़ां पार्क करते थे.

ये सुरक्षाकर्मी और ड्राइवर्स लगातार इज़राइल की निगरानी में थे. इज़राइली इंचेलीजेंस ने पूरे तेहरान में ट्रैफिक कैमरो को कई साल से हैक कर रखा था. इनकी तस्वीरें इज़राइल में मौजूद सर्वर्स में भेजी जा रही थी, जिनका आकलन अति कुशल इंटेलीजेंस अफसर कर रहे थे.

उनके पास ख़ामेनेई के सुरक्षाकर्मियों के ड्यूटी के समय, दफ्तर जाने के रूट्स, उनकी जिम्मेदारी वाले इलाके सब कुछ इजराइली इंटेलीजेंस को पता था.

इसी वज़ह से इज़राइली इंचेलीजेंस मोसाद को पता था कि आयतुल्लाह ख़ामेनेई किस वक़्त अपने दफ्तर पहुंचेंगे और उनके साथ मीटिंग में कौन मौजूद होगा.

इज़राइली इंटेलीजेंस ने सूचनाएं एकत्रित करने के लिए कई साल पहले काम शुरू कर दिया था और रियल टाइम डेटा की मदद से ख़ामेनेई का लोकशन पता किया और हमला किया.

Get connected on Twitter, Instagram & Facebook

WhatsApp Image 2025-04-29 at 3.16.49 PM

War intensifies : For how long can Iran fight US?

WhatsApp Image 2025-04-29 at 3.16.49 PM As the Iran-US war entered its fifth day, the world is witnessing tragic consequences, both in the Gulf countries and on sea trade through the Strait of Hormuz.
On Wednesday, the Iranian Revolutionary Guards Council claimed that the entire Strait of Hormuz is under the control of its navy and no vessel would be allowed to pass through.
IRGC claimed it fired more than 40 missiles on Israel and Gulf countries, while Israel has ordered people living in 16 villages and towns in southern Lebanon to evacuate to safer places. Israel bombed a hotel in Beirut on Wednesday causing heavy losses.
Iranian Revolutionary Guards claimed, it has fired 230 drones at several facilities hosting American troops in the Middle East, including a base in Erbil, Iraq and Ali Al Salem air base and camp Arifjan in Kuwait.
More than 50 people have been killed and 335 others injured in Israeli attacks on Lebanon till now.
Petrol and gas prices have jumped 50 pc in the US, while price of crude in Europe has gone up by 40 pc. Liquiefied Natural Gas prices have shot up by 33 per cent. The price of Brent crude has touched its highest level in last 20 months in world market.
US President Donald Trump has claimed that the US forces have destroyed Iran’s missile attack capability and its air defence systems, but facts belie much of these claims. Trump also claimed that all Iranian navy warships have been sunk. He claimed Iranian leaders want talks to resume, but said, “it is now too late”.
Trump says, Operation Epic Fury will end only after the US objectives are achieved. The timeline that Trump has given may extend up to four or five weeks.
American army used missiles, attack drones, fighter jets to attack Iran’s air defence systems, missile launch facilities, drone launch centers, military bases and command control centres.
America and Israel bombed Tehran, Isfahan, Bushahr, Natnz, Shiraz and Tabrez in Iran causing widespread damage. The presidential palace in Tehran was bombed on Tuesday.
In Qom, where a meeting of Islamic clerics was scheduled to elect the new supreme leader, Israel and US bombers attacked the location. B-1 bombers, F-18 fighter jets and Reaper drones are being used in attacks on Iran.
The US Central Command said, B-2 stealth bombers, Lucas suicide drones, F-15, F-16, F-18, F-22 and F-35 jets are being used to attack Iran, while P8i Orion aircraft, EA-15G Awacs planes are being used for surveillance.
Iran is using short range missiles and drones to attack US bases and other civilian locations in Gulf countries. Though Israel claims it has neutralized most of these missiles, there has been widespread damage in Tel Aviv.
Iran’s focus is on US allies apart from civilian and military locations where Americans stay in the Gulf. It is using drones and missiles to attack these locations.
Iran’s strategy is clear. It is unleashing barrages of missiles and drones so that Gulf allies can pressurize the US to stop the conflict.
In this conflict, the US has kept Israel in the forefront. The first attacks were carried out by Israel and its greatest success was the elimination of Iran’s supreme leader Ayatollah Ali Khamenei.
The decision to assassinate Khamenei was political and it surprised the rest of the world. But more surprising is how Israeli air force managed to locate Khamenei.
Israeli intelligence hacked the security cameras in the parking lot near Khamenei’s residence, where his bodyguards and drivers of armoured vehicles used to park. They were under constant surveillance of Israeli intelligence.
Traffic cameras at several key locations of Tehran were hacked by Israelis and the images were being sent straight to servers based in Israel, where skilled Israeli intelligence officers used to sift through them.
It was because of this constant surveillance that Mossad knew when Ayatollah Khameini would reach his office for the ill-fated meeting when Israeli Air Force unleashed its Sparrow missiles.

Get connected on Twitter, Instagram & Facebook

ईरान : ये जंग कब खत्म होगी?

WhatsApp Image 2025-04-29 at 3.16.49 PM
ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद अब जंग का दायरा 15 मुल्कों तक फैल गया है. इज़राइल के साथ साथ सऊदी अरब, अमीरात, बहरीन, कुवैत, क़तर, जॉर्डन और ओमान पर ईरान से हमले जारी है. ईरान ने साइप्रस पर भी हमला कर दिया.
सउदी अरब में दुनिया की सबसे बड़ी Saudi Aramco तेल रिफायनरी को बंद करना पड़ा. इज़राइल ने जवाबी कार्रवाई में ईरान के साथ-साथ लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर न सिर्फ हमले किए बल्कि मंगलवार को उसकी सेना लेबनान के अंदर घुस कर हिज़्बुल्ला के ठिकानो पर हमले किये.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कह दिया कि जंग पूरी ताकत से जारी रहेगी, अमेरिका के पास बेहिसाब हथियार हैं और जब तक लक्ष्य हासिल नहीं होते तब तक अमेरिकी सेना नहीं रुकेंगी.
जंग के कारण Strait of Hormuz कई दिनों से बंद पड़ा है, तेल और तमाम दूसरे सामानों की सप्लाई बंद पड़ी है. सवाल ये है कि ये जंग कब तक चलेगी? अगर बढ़ती है, तो कहां तक फैलेगी? कौन-कौन इसकी ज़द में आएगा? भारत पर इसका क्या असर होगा?
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि जंग चार से पांच हफ़्ते तक चलेगी और हो सकता है कि इस जंग में अमेरिका को अपने और सैनिक गंवाने पड़ें.
ईरान पर अमेरिका और इजराइल का ऑपरेशन Epic fury आज चौथे दिन भी जारी है. अमेरिका और इजराइल के हमलों में तेहरान समेत ईरान के कई शहरों में जबरदस्त तबाही हुई है. 787 लोग मारे गए हैं, 700 से ज्यादा लोग घायल हैं. अमेरिका और इजराइल ईरान के फौजी ठिकानों और मिसाइल लॉन्च साइट्स को टारगेट कर रहे हैं. ईरान के एयरबेस, एयर डिफेंस सिस्टम और ड्रोन ठिकानों पर फाइटर जेट, क्रूज मिसाइल और बमों से हमले हो रहे हैं.
अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि ईरान ने 47 साल से अमेरिका के खिलाफ जंग छेड़ रखी थी, अब अमेरिका द्वारा छेड़ी गई ये जंग अंजाम तक पहुंचने के बाद ही रुकेगी.
हालांकि अमेरिका दावा कर रहा है कि ईरान के नेता अब अमेरिका से बात करना चाहते हैं, लेकिन ईरान ने आज एक बार फिर साफ कर दिया कि वो अमेरिका के साथ अब कोई बातचीत नहीं करेगा.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी ने कहा कि बातचीत की कोई गुंजाइश अब नहीं बची है, ईरान ने युद्ध शुरू नहीं किया है, दुश्मन ने ईरान की ताकत को कम आंका है, अब ये लड़ाई लंबी चलेगी और ईरान इसके लिए तैयार हैं.
ईरान के सामने सबसे बड़ा सवाल ये है कि वह अमेरिका और इजराइल की साझी ताक़त का कितने दिन तक मुकाबला कर पाएगा?
दूसरा सवाल ये है कि आयतुल्लाह खामेनेई की मौत के बाद ईरान में जो लोग सड़कों पर खुशी जाहिर करने आए थे, उनकी संख्या और ताकत कितनी है?
क्या अमेरिका अपने सैनिकों को ईरान की सरज़मीं पर उतार कर ईरान की हुकूमत को नियंत्रण लेने की कोशिश करेगा?
सवाल ये भी है कि क्या ईरान के अंदर जो बचा हुआ नेतृत्व है, उसे जनता का समर्थन मिल पाएगा? या फिर अमेरिका रजा पहलवी को ईरान में लाकर कुर्सी पर बिठा देगा?
अमेरिका की कोशिश तो यही है कि ईरान में ऐसा नेतृत्व हो जो उसके इशारे पर चले, ईरान की एटमी क्षमता पूरी तरह खत्म हो जाए और ईरान में मौजूद तेल का फायदा अमेरिका उठाए. लेकिन ये सोचना जितना आसान है, करना उतना ही मुश्किल.
अब सबके मन में सवाल ये है कि ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल की ये जंग कब तक चलेगी? ज्यादातर विशेषज्ञों की राय है कि दोनों तरफ के लिए बेहतर तो यही होगा कि ये जंग जल्द से जल्द खत्म हो.
अमेरिका ने ईरान के असैनिक और सैनिक नेतृत्व को लगभग खत्म कर दिया है. इजराइली इंटेलीजेन्स काये आकलन है कि उसने ईरान की हुकूमत को इतना पंगु कर दिया है कि आने वाले समय में न वो इजराइल को ज्यादा नुकसान पहुंचा सकेगा, न किसी तरह की एटमी ताकत बन सकेगा.
ईरान भी जानता है कि उसके पास इतनी ताकत नहीं बची है कि वो इस लड़ाई को ज्यादा दिन जारी रख पाए. उसकी रणनीति पश्चिमी एशिया के मुल्कों को डराने की है ताकि वो अमेरिका पर इस जंग को खत्म करने के लिए दबाव डालें.
इजराइल को सुरक्षा का पूरा आश्वासन मिले और अमेरिका का ईरान पर अपना दबदबा कायम हो, तभी ये जंग खत्म होगी.
Get connected on Twitter, Instagram & Facebook

Iran : When will this war end?

WhatsApp Image 2025-04-29 at 3.16.49 PM
The ongoing conflict in West Asia has spiralled to 15 nations with Iran carrying out missile and drone attacks on Israel, Jordan, Saudi Arabia, UAE, Bahrain, Kuwait, Qatar and Oman. Iran also tried to attack an air base in Cyprus.
The world’s largest Saudi Aramco oil refinery has stopped production after Iran carried out missile attacks on Saudi Arabia. Israel has started both air and ground operations inside Lebanon to destroy Hezbollah’s camps.
US President Donald Trump has said, the war may continue for next four or five weeks. He said, the US has unlimited supplies of weapons and ammunitions, and the US army will not stop till it achieves its objectives.
Shipping through the Strait of Hormuz has come to a standstill for the last four days. Petroleum supplies and other exports by ships have come to a stop on this route.
Questions arise: How long will this war last? If it spirals, which other countries will be drawn into this war? What will be the consequences for India?
Today is the fourth day of Operation Epic Fury launched by the US army. Many cities including Tehran in Iran are devastated, with official count of 787 dead and more than 700 wounded.
US and Israeli armies claim they are targeting Iranian army installations, missile launch sites, airbases, air defence systems and drone camps by using fighter jets, Cruise missiles and laser guided bombs.
Though US sources claim that the present leaders in Iran want resumption of talks, Iran on Monday clearly said that there will be no more talks.
Ali Larijani, secretary of Iran’s National Security Council, said, there is no scope left for talks now. He said, Iran did not start this war, the enemy has incorrectly assessed Iran’s fire power, this war will continue and Iran is ready for it.
The question now facing Iran is, for how many days will it be able to face the combined might of Israel, US and their allies?
The next question: Are Iranians ready for a change of government given the fact that some people celebrated the death of Ayatollah Khomeini? Or, will the US puts its marines on Iranian soil in order to take control of the government in Iran?
Among other questions: Can the remaining leadership in Iran mobilize popular support? or, will the US seek to install Reza Pahlavi, eldest son of the last Shah of Iran, who is presently in exile, on the throne?
The US has the following objectives: A leadership in Iran which can work in its favour, the end of Iranian nuclear capabilities and US control over Iranian oil.
But it is easier said than done.
The question again is: How long will this war last? Most of the experts say, it would be better if the conflict ends soon. The US has nearly eliminated Iran’s civilian and military leadership. The assessment of Israeli intelligence is that Iran’s present government has been so badly crippled that it may never be able to harm Israel in the near future, nor can Iran ever become a nuclear power.
Iran also realizes that it has no capability left to stretch this conflict for long. Its present strategy is to strike fear among the Gulf countries, so that they can put pressure on the US to call off the war.
This war will end only when Israel gets full assurance about its security and the US asserts its complete dominance over Iran.
Get connected on Twitter, Instagram & Facebook

Pakistan at war : Can it defeat Afghanistan?

WhatsApp Image 2025-04-29 at 3.16.47 PM (1)
Pakistan’s Defence Minister Khawaza Asif has declared that both his country and Afghanistan are at “open war” following months of clashes on the border. Asif has said, “our patience has now run out and Afghanistan will have to bear the consequences”.
Pakistani army has named its strikes on Afghanistan as “Operation Ghazab lil Haq”. A Pakistani military spokesman claimed, Pakistan Air Force carried out air strikes on 22 Afghan military targets, at least 12 Pakistani soldiers have been killed in Afghan Taliban attacks and 274 Afghan Taliban officials and militants have been killed in Pakistani attacks.
On its part, Taliban has claimed that more than 55 Pakistani soldiers have been killed, several taken hostages and some Pakistani border posts have been captured.
An Afghan official also claimed that a Pakistani Air Force jet was downed in Jalalabad and its pilot was captured alive, but Pakistan rubbished the claim as untrue. However, residents in Jalalabad told a foreign news agency that the pilot parachuted after the fighter jet was shot and he was soon captured.
Kabul and Kandahar, where Taliban supreme chief Hibatullah Akhundzada has his headquarter, were bombed by PAF jets.
Nine civilians were killed and four others wounded when Pakistani army fired shells on Asadabad in Kunar province on Friday. Fresh fighting broke out between Afghan forces and Pakistani army along the Durand Line in Paktika province.
Afghan forces have claimed that they fired rockets on army locations in Islamabad, Abbotabad, Naushera and Kakul. Taliban government has also claimed its forces attacked 53 Pakistani border posts in Bajaur, Khyber, Mohmand, Khurram and Chitral Valley in Khyber Pakhtoonkhwa, killing more than 55 Pakistani soldiers. The Afghan fighters carried away the bodies of 22 Pakistani soldiers to their area.
Pakistani experts candidly admit that the Taliban attacks this time were more dangerous compared to the previous attacks in October last year. Massive damages have been caused during the attacks.
Though Pakistani army claims not much damage was caused, Taliban officials issued videos which show Pakistani soldiers running for their life, dozens of soldiers killed and Taliban fighters celebrating after the attacks.
PAF jets bombed several targets in Kabul, Laghman, Paktika, Nangarhar and Khost provinces of Afghanistan. In Paktika, an under construction dam and a forward operating base of Taliban forces were bombed by PAF jets.
Already, Sindh is on the boil against the Pakistani regime, while Baloch Liberation Army has been giving the Pakistani army nightmares. With revolts in the countryside, the Pakistani army is now saddled with a war against its neighbour .
These are not good signs for Pakistan. There are people in Pakistan who are openly saying that it is difficult to imagine about how many pieces will Pakistan break up.
Get connected on Twitter, Instagram & Facebook

ऐलान-ए-जंग : क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा?

WhatsApp Image 2025-04-29 at 3.16.47 PM (1)
पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान में ज़बरदस्त जंग छिड़ गई है. अफ़ग़ानिस्तान ने पाकिस्तान में इस्लामाबाद से लेकर एबटाबाद तक, नौशेरा से लेकर काकुल तक पाकिस्तानी फौज के ठिकानों पर ज़बरदस्त हमले किये.
अफ़ग़ान की तालिबान सरकार ने दावा किया है कि उसने ख़ैबर पख़्तूनख़्वाह में बाजौड़, ख़ैबर, मोहमंद, खुर्रम और चित्राल वैली में पाकिस्तानी सेना की 53 चौकियों पर हमले किये और कई चौकियों पर क़ब्ज़ा कर लिया.
तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज़्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफ़ग़ान लड़ाके अपने साथ अफ़ग़ानिस्तान ले गए. इन हमलों की अटैक की तस्वीरें अफ़ग़ान सेना जारी की.
पाकिस्तान के रक्षा विशेषज्ञों ने इस बात की तस्दीक़ की है कि अफ़ग़ान फौज ने पाकिस्तानी सेना पर ज़बरदस्त हमले किये जिनमें बड़ी तादाद में सैनिक मारे गए हैं.

जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनसे साफ़ है कि पाकिस्तान को बुरी तरह मार पड़ी है. अफ़ग़ान-पाकिस्तान सीमा पर बाजौड़ में तालिबान लड़ाकों ने पाकिस्तानी आर्मी के कई जवानों को बंधक बना लिया और फौजी चौकियों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया.
पाकिस्तान के लोग भी मान रहे हैं कि तालिबान ने इस बार जो हमला किया है, वो पिछले साल अक्टूबर में किए गए हमले से कहीं ज़्यादा खौफनाक है. इससे पाकिस्तान को बहुत नुक़सान हुआ है.
पिछले हफ़्ते पाकिस्तान ने अफ़ग़ानिस्तान के तीन सूबों पर बमबारी की थी, उसी वक़्त तालिबान हुकूमत ने पाकिस्तान को सबक सिखाने की बात कही थी.
हालांकि पाकिस्तान सरकार ने दावा किया कि अफगान हमले में कोई खास नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन अफगान सेना ने हमले के जो वीडियो जारी किये हैं, उनमें साफ दिख रहा है कि हमले के बाद पाकिस्तानी फौजी चौकियां छोड़ कर भाग निकले. दर्जनों सैनिक मारे गए और इन चौकियों में अफगान तालिबान लड़ाके जीत का जश्न मनाते दिख रहे हैं.
इस हमले के बाद पाकिस्तान ने अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ खुली जंग का ऐलान कर दिया. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ़ ने कहा कि पाकिस्तान के सब्र का पैमाना छलक गया है. अब अफ़ग़ानिस्तान को इसका खामियाजा भुजतना होगा.
पाकिस्तानी सेना ने अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन ग़ज़ब-लिल-हक़ शुरू करने का ऐलान किया. पाकिस्तानी वायु सेना ने काबुल, लंगमान, पक्तिका, नांगरहार और खोस्त में कई जगहों पर बमबारी की.
पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों ने कांधार में अफ़ग़ान तालिबान के मुख्यालय पर भी बमबारी की. लंगमान में पाकिस्तानी वायुसेना ने तालिबान के एक बड़े फौजी अड्डे को निशाना बनाया.
पक्तिका सूबे में पाकिस्तान ने अफ़ग़ान सेना की उस वालिद ब्रिगेड के मुख्यालय पर बम गिराये, जिसने ख़ैबर पख़्तूनख़्वाह में पाकिस्तान की फौजी चौकियों पर हमला किया था. लंगमान सूबे में पाकिस्तानी वायुसेना ने अफ़ग़ानिस्तान के एक डैम और तालिबान के एक फ़रवर्ड ऑपरेटिंग बेस पर भी बमबारी की.
पाकिस्तानी वायु सेना ने काबुल, कांधार और लंगमान पर हवाई हमले किये, तो उसके तुरंत बाद अफ़ग़ान तालिबान ने पलटवार किया.
इस बार अफ़ग़ान तालिबान ने पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद, पाकिस्तान मिलिट्री एकेडमी एबटाबाद और नौशेरा पर ड्रोन से हमला किया.
पाकिस्तान ने माना है कि अफ़ग़ान तालिबान के हमले में उसको काफ़ी नुक़सान हुआ है. इस्लामाबाद के फ़ैज़ाबाद में ड्रोन अटैक की बात पाकिस्तानी फ़ौज ने भी क़बूल की है.
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ़ चौधरी ने कहा कि अफ़ग़ान तालिबान के हमले में पाकिस्तान के 12 सैनिक मारे गए, कई ज़ख़्मी हैं और एक फौजी लापता है.
सिंध में पाकिस्तान के खिलाफ बगावत हो रही है. बलूच लिबरेशन आर्मी ने भी पाकिस्तानी सेना की नाक में दम कर रखा है और अब अफगानिस्तान के खिलाफ भी जंग शुरू हो गई.
ये पाकिस्तान के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं. कुछ लोग तो कह रहे हैं कि पाकिस्तान में जो हालात है, उसके बाद पाकिस्तान कितने हिस्सों में टूटेगा, इसकी कल्पना फिलहाल करना मुश्किल है.
Get connected on Twitter, Instagram & Facebook