ईरान : ये जंग कब खत्म होगी?

ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद अब जंग का दायरा 15 मुल्कों तक फैल गया है. इज़राइल के साथ साथ सऊदी अरब, अमीरात, बहरीन, कुवैत, क़तर, जॉर्डन और ओमान पर ईरान से हमले जारी है. ईरान ने साइप्रस पर भी हमला कर दिया.
सउदी अरब में दुनिया की सबसे बड़ी Saudi Aramco तेल रिफायनरी को बंद करना पड़ा. इज़राइल ने जवाबी कार्रवाई में ईरान के साथ-साथ लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर न सिर्फ हमले किए बल्कि मंगलवार को उसकी सेना लेबनान के अंदर घुस कर हिज़्बुल्ला के ठिकानो पर हमले किये.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कह दिया कि जंग पूरी ताकत से जारी रहेगी, अमेरिका के पास बेहिसाब हथियार हैं और जब तक लक्ष्य हासिल नहीं होते तब तक अमेरिकी सेना नहीं रुकेंगी.
जंग के कारण Strait of Hormuz कई दिनों से बंद पड़ा है, तेल और तमाम दूसरे सामानों की सप्लाई बंद पड़ी है. सवाल ये है कि ये जंग कब तक चलेगी? अगर बढ़ती है, तो कहां तक फैलेगी? कौन-कौन इसकी ज़द में आएगा? भारत पर इसका क्या असर होगा?
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि जंग चार से पांच हफ़्ते तक चलेगी और हो सकता है कि इस जंग में अमेरिका को अपने और सैनिक गंवाने पड़ें.
ईरान पर अमेरिका और इजराइल का ऑपरेशन Epic fury आज चौथे दिन भी जारी है. अमेरिका और इजराइल के हमलों में तेहरान समेत ईरान के कई शहरों में जबरदस्त तबाही हुई है. 787 लोग मारे गए हैं, 700 से ज्यादा लोग घायल हैं. अमेरिका और इजराइल ईरान के फौजी ठिकानों और मिसाइल लॉन्च साइट्स को टारगेट कर रहे हैं. ईरान के एयरबेस, एयर डिफेंस सिस्टम और ड्रोन ठिकानों पर फाइटर जेट, क्रूज मिसाइल और बमों से हमले हो रहे हैं.
अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि ईरान ने 47 साल से अमेरिका के खिलाफ जंग छेड़ रखी थी, अब अमेरिका द्वारा छेड़ी गई ये जंग अंजाम तक पहुंचने के बाद ही रुकेगी.
हालांकि अमेरिका दावा कर रहा है कि ईरान के नेता अब अमेरिका से बात करना चाहते हैं, लेकिन ईरान ने आज एक बार फिर साफ कर दिया कि वो अमेरिका के साथ अब कोई बातचीत नहीं करेगा.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी ने कहा कि बातचीत की कोई गुंजाइश अब नहीं बची है, ईरान ने युद्ध शुरू नहीं किया है, दुश्मन ने ईरान की ताकत को कम आंका है, अब ये लड़ाई लंबी चलेगी और ईरान इसके लिए तैयार हैं.
ईरान के सामने सबसे बड़ा सवाल ये है कि वह अमेरिका और इजराइल की साझी ताक़त का कितने दिन तक मुकाबला कर पाएगा?
दूसरा सवाल ये है कि आयतुल्लाह खामेनेई की मौत के बाद ईरान में जो लोग सड़कों पर खुशी जाहिर करने आए थे, उनकी संख्या और ताकत कितनी है?
क्या अमेरिका अपने सैनिकों को ईरान की सरज़मीं पर उतार कर ईरान की हुकूमत को नियंत्रण लेने की कोशिश करेगा?
सवाल ये भी है कि क्या ईरान के अंदर जो बचा हुआ नेतृत्व है, उसे जनता का समर्थन मिल पाएगा? या फिर अमेरिका रजा पहलवी को ईरान में लाकर कुर्सी पर बिठा देगा?
अमेरिका की कोशिश तो यही है कि ईरान में ऐसा नेतृत्व हो जो उसके इशारे पर चले, ईरान की एटमी क्षमता पूरी तरह खत्म हो जाए और ईरान में मौजूद तेल का फायदा अमेरिका उठाए. लेकिन ये सोचना जितना आसान है, करना उतना ही मुश्किल.
अब सबके मन में सवाल ये है कि ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल की ये जंग कब तक चलेगी? ज्यादातर विशेषज्ञों की राय है कि दोनों तरफ के लिए बेहतर तो यही होगा कि ये जंग जल्द से जल्द खत्म हो.
अमेरिका ने ईरान के असैनिक और सैनिक नेतृत्व को लगभग खत्म कर दिया है. इजराइली इंटेलीजेन्स काये आकलन है कि उसने ईरान की हुकूमत को इतना पंगु कर दिया है कि आने वाले समय में न वो इजराइल को ज्यादा नुकसान पहुंचा सकेगा, न किसी तरह की एटमी ताकत बन सकेगा.
ईरान भी जानता है कि उसके पास इतनी ताकत नहीं बची है कि वो इस लड़ाई को ज्यादा दिन जारी रख पाए. उसकी रणनीति पश्चिमी एशिया के मुल्कों को डराने की है ताकि वो अमेरिका पर इस जंग को खत्म करने के लिए दबाव डालें.
इजराइल को सुरक्षा का पूरा आश्वासन मिले और अमेरिका का ईरान पर अपना दबदबा कायम हो, तभी ये जंग खत्म होगी.
Get connected on Twitter, Instagram & Facebook
Iran : When will this war end?

The ongoing conflict in West Asia has spiralled to 15 nations with Iran carrying out missile and drone attacks on Israel, Jordan, Saudi Arabia, UAE, Bahrain, Kuwait, Qatar and Oman. Iran also tried to attack an air base in Cyprus.
The world’s largest Saudi Aramco oil refinery has stopped production after Iran carried out missile attacks on Saudi Arabia. Israel has started both air and ground operations inside Lebanon to destroy Hezbollah’s camps.
US President Donald Trump has said, the war may continue for next four or five weeks. He said, the US has unlimited supplies of weapons and ammunitions, and the US army will not stop till it achieves its objectives.
Shipping through the Strait of Hormuz has come to a standstill for the last four days. Petroleum supplies and other exports by ships have come to a stop on this route.
Questions arise: How long will this war last? If it spirals, which other countries will be drawn into this war? What will be the consequences for India?
Today is the fourth day of Operation Epic Fury launched by the US army. Many cities including Tehran in Iran are devastated, with official count of 787 dead and more than 700 wounded.
US and Israeli armies claim they are targeting Iranian army installations, missile launch sites, airbases, air defence systems and drone camps by using fighter jets, Cruise missiles and laser guided bombs.
Though US sources claim that the present leaders in Iran want resumption of talks, Iran on Monday clearly said that there will be no more talks.
Ali Larijani, secretary of Iran’s National Security Council, said, there is no scope left for talks now. He said, Iran did not start this war, the enemy has incorrectly assessed Iran’s fire power, this war will continue and Iran is ready for it.
The question now facing Iran is, for how many days will it be able to face the combined might of Israel, US and their allies?
The next question: Are Iranians ready for a change of government given the fact that some people celebrated the death of Ayatollah Khomeini? Or, will the US puts its marines on Iranian soil in order to take control of the government in Iran?
Among other questions: Can the remaining leadership in Iran mobilize popular support? or, will the US seek to install Reza Pahlavi, eldest son of the last Shah of Iran, who is presently in exile, on the throne?
The US has the following objectives: A leadership in Iran which can work in its favour, the end of Iranian nuclear capabilities and US control over Iranian oil.
But it is easier said than done.
The question again is: How long will this war last? Most of the experts say, it would be better if the conflict ends soon. The US has nearly eliminated Iran’s civilian and military leadership. The assessment of Israeli intelligence is that Iran’s present government has been so badly crippled that it may never be able to harm Israel in the near future, nor can Iran ever become a nuclear power.
Iran also realizes that it has no capability left to stretch this conflict for long. Its present strategy is to strike fear among the Gulf countries, so that they can put pressure on the US to call off the war.
This war will end only when Israel gets full assurance about its security and the US asserts its complete dominance over Iran.
Get connected on Twitter, Instagram & Facebook