दिल्ली और NCR में dog lovers और stray dogs को कंट्रोल करने वालों के बीच एक दीवार खड़ी हो गई है. Dog lovers इस बात को लेकर परेशान हैं कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद stray dogs पर जुल्म किया जाएगा.
सुप्रीम कोर्ट ने 8 हफ्ते में 5 हजार dogs को पकड़ने का आदेश दिया है. इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए बेजुबानों के साथ बुरा सलूक किया जाएगा. उन्हें बेरहमी से पकड़ कर बंद कर दिया जाएगा, कहीं दूर मरने के लिए छोड़ दिया जाएगा. इसीलिए Court के इस आदेश को वापस लिया जाना चाहिए. stray dogs से परेशान लोग बताते हैं कि कैसे कुत्तों ने बच्चों को नोच-नोच कर मार डाला, कैसे एक player रेबीज़ का शिकार होकर हॉस्पिटल में तड़प रही है.
ऐसी घटनाओं के वीडियो दिखाकर वो कहते हैं कि stray dogs से बचाव होना चाहिए. इंसान की जिंदगी बहुत कीमती है, लेकिन Dog lovers का तर्क है कि एक-दो stray dogs के कारण सारे कुत्तों पर अत्याचार कैसे किया जा सकता है? उनका कहना है कि shelter का सुझाव बिलकुल बेकार है.
दिल्ली और NCR के 10 लाख stray dogs को shelter देने के लिए 400 एकड़ जमीन की जरूरत पड़ेगी. इतना पैसा कहां से आएगा ? इतने stray dogs को सिर्फ खाना देने पर सालाना 1400 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा. ये कौन देगा? कहां से आएगा ?
इस वक्त MCD street dogs पर सिर्फ 16 करोड़ रुपये खर्च करती है. ये चिंता वाजिब है क्योंकि सवाल ये है कि फिर करें तो क्या करें ?
एक तरफ इंसानों की चिंता है, दूसरी तरफ बेज़ुबान जानवरों की जिंदगी. गलियों से, सड़कों से कुत्तों को हटाना समस्या का हल नहीं हो सकता क्योंकि इस समय न तो shelters हैं, न funds हैं, न कोई plan.
तो फिर क्या किया जाए ? इंडिया टीवी ने लोगों से सुझाव मांगे हैं.
मेरा कहना है कि जो बेजुबान जानवर अपना दर्द समझा नहीं सकते, उनकी बात समझने की कोशिश करनी चाहिए. जो अपने लिए लड़ नहीं सकते, उनके लिए लड़ना चाहिए. हम stray dogs को न तो सड़कों पर छोड़ सकते हैं, न उन्हें मरने के लिए छोड़ सकते हैं. न तो हम ये चाहते हैं कि कोई एक बच्चा भी dog bite का शिकार हो, न ही हम चाहते हैं कि एक भी stray dog पर किसी तरह का कोई जुल्म हो.
तो उन्हें कहां रखें? उनकी देखभाल कैसे करें ? अगर आपके पास कोई हल है तो हमें बताएं.
याद रखिए कि जिन 10 लाख stray dogs की बात की जा रही है, उनमें बड़ी संख्या में healthy और vaccinated dogs भी हैं. उन्हें उठाकर कहीं बंद करने की क्या जरूरत ?
दूसरी बात ये माननी पड़ेगी कि स्ट्रे डॉग्स के sterilization का प्लान पूरी तरह से फेल हो गया, इसीलिए ये समस्या इतनी बड़ी बनी, जो agencies ठीक से sterilization नहीं कर पाई, वो shelter home में dogs की देखभाल कैसे करेगी?
ऐसे बहुत सारे सवाल हैं जिनके जवाब मिलना जरूरी है. इंडिया टीवी को समाधान की तलाश है. अगर आपके पास ऐसा कोई तरीका है जो मानवीय भी हो और व्यावहारिक भी, तो हमें ज़रूर बताएं.
आप अपना Idea हमें Whatsapp पर भेज सकते हैं. नंबर है, 93505 93505. आप मेल कर सकते हैं, idea@ indiatvnews.com पर.